01 March 2022 02:54 PM
जोग संजोग टाइम्स ,बीकानेर |
भीलवाड़ा में खाने के तेल की फैक्ट्री में भीषण आग:5KM तक दिखीं लपटें, धमाका; 7 घंटे में आग पर काबू पाया, मलबे में तलाश रहे लापता 2 चौकीदार
जहाजपुर रोड पर तेल की फैक्ट्री में आग लग गई। आग की लपटें दूर तक फैल गईं।
भीलवाड़ा के शाहपुरा में आज सुबह 5 बजे एक ऑयल फैक्ट्री में आग लग गई। 50 हजार लीटर फूड ऑयल का स्टॉक होने के कारण आग ने देखते-देखते ही भयंकर रूप ले लिया। तेज धमाके हुए। रात में ड्यूटी देने वाले दो चौकीदारों का पता नहीं चल सका है। करीब 5 किलाेमीटर दूर तक आग की लपटें नजर आईं। पुलिस ने आसपास के मकानों को खाली करा दिया है। तीन दमकल और फायर ब्रिगेड की टीमें 7 घंटे में आग पर काबू पा सकीं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। धमाकों की आवाज और लपटों को देखकर आसपास के लोगों में दहशत है। मलबे मे चौकीदारों की तलाश की जा रही है।
शहर में पांच किलोमीटर दूर से दिख रही आग की लपटें।

शाहपुरा थाना प्रभारी घनश्याम सिंह देवड़ा बताया कि जहाजपुर रोड पर मुकेश लड्ढा की तेल फैक्ट्री है। इसमें खाने के तेल के पैकिंग का काम किया जाता है। करीब 50 हजार लीटर तेल इस फैक्ट्री में पड़ा था। रात को दो चौकीदार रहते हैं। मगर अब तक उनका पता नहीं चला हैं। आग के बाद बाहर निकले या नहीं कुछ पता नहीं चल रहा हैं। फैक्ट्री के आसपास रिहायशी इलाका है। सुरक्षा कारणों से आसपास के घर खाली करवाए गए हैं। आग बुझाने के बाद अब मलबा हटाया जा रहा है और चाैकीदारों की तलाश की जा रही है।
6 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।
6 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।
आबादी के बीच है फैक्ट्री
यह फैक्ट्री मोहल्ले के बीच में चल रही थी। इसके ईर्द-गिर्द करीब 20 घर बसे है।
आग लगने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई है।

तहसीलदार बोले- फैक्ट्री अवैध, जांच होगी
आग की सूचना पर शाहपुरा तहसीलदार नारायण लाल जीनगर मौके पर पहुंचे है। तहसीलदार ने बताया कि फैक्ट्री आवासीय बस्तियों के बीच में थी, यह अवैध है। पूरे मामले की जांच की जाएगी। स्थानीय लोगों ने भी इलाके में फैक्ट्रियां संचालित होने की शिकायत की है।

RELATED ARTICLES
18 September 2025 12:36 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com