24 June 2021 06:16 PM
बीकानेर। विवाहिता का अपहरण कर गोरखपुर ले जाने तथा दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र का है। पीड़िता के अनुसार आरोपी सिकंदर पुत्र आरिफ खान निवासी भलूरी, बज्जू हाल पूगल ने कहीं से उसके के नंबर ले लिए थे।आरोपी ने उसको झांसे में लेकर उससे जान पहचान बढ़ाई। फिर उसके फोटो वीडियो बना लिए। फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। हाल ही में जब वह छत्तरगढ़ अपने रिश्तेदार के यहां आई हुई थी, उसी दौरान 17 जून की रात आरोपी ने उसका अपहरण कर लिया। वह उसे गोरखपुर ले गया। अपहरण में श्योपत व एक ड्राईवर ने उसका साथ दिया। आरोपी ने पीड़िता के बच्चे को मारने की धमकी देकर चुपचाप रहने को कहा। सिकंदर ने पीड़िता से दुष्कर्म किया। उसके जेवर भी छीन लिए।
छत्तरगढ़ थानाधिकारी रतनलाल के अनुसार पीड़िता की गुमशुदगी दर्ज हुई थी। गुमशुदा की तलाश की गई तो वह मिल गई। पीड़िता ने सारी घटना की जानकारी करवाई। पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवाया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है। पीड़िता मूल रूप से नाल थाना क्षेत्र की है। वहीं ससुराल भी छत्तरगढ़ में नहीं है। वह यहां अपने रिश्तेदार के यहां आई हुई थी। आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 365 व 120 बी आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच थानाधिकारी रतनलाल कर रहे हैं

RELATED ARTICLES
18 September 2025 12:36 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com