14 May 2022 06:04 PM
ज्येष्ठ माह में गर्मी और अधिक झुलसाएगी। ग्रहीय दशा के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदलेगा तो तापमान में अधिक वृद्धि होगी। 25 मई से सूर्य रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेगा तब नौतपा शुरू हो जाएगा। यानी नौतपा में नौ दिन तक अधिक गर्मी पड़ेगी। इस दौरान सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ेंगी। नौतपा का असर 25 मई से 2 जून 2022 तक देखने को मिलेगा।
ज्योतिषाचार्य पंडित दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली के अनुसार 25 मई, बुधवार को शाम 7:09 के बाद सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में संचरण होगा। रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा हैं और राशि के स्वामी शुक्र हैं। पृथ्वी की राशि वृष व जल तत्व कारक ग्रह के नक्षत्र में अग्नि कारक सूर्य का प्रवेश होगा। ऐसे में तापमान में अधिक वृद्धि होगी। आठ जून को जब सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे तब मौसम में नमी आएगी।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, ग्रहों की मॉजूदा स्थिति पूर्वी-पश्चिमी इलाकों व दक्षिणी भूभाग में दैवीय आपदाएं आने का संकेत करती है। अभी सूर्य की जो स्थिति है वह अमंगल और अशुभ का संकेत कर रही है। ऐसी दशा में कोई भी शुभ कार्य शुरू करने से पहले कई बार विचार करना चाहिए।
आने वाले कुछ दिनों तक सूर्य के प्रकोप के कारण प्रचंड गर्मी, धूल भरी आंधी और कहीं वर्षा की संभावना रहेगी। बवंडर जैसी स्थिति देखन को मिल सकती है। ऐसे में लोगों को सलाह है कि वे यात्रा पर न जाएं और शादी विवाह आद का कार्यक्रम भी 8 जून तक न प्लान करें।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com