20 April 2023 01:06 PM
जोग संजोग टाइम्स,
कोटा में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बाजार में वारदात को अंजाम देकर बेखौफ बदमाश आसानी से फरार हो रहे हैं। कोटा के गुमानपुरा थाना क्षेत्र में ऐसी ही एक घटना सामने आई है. बुधवार की सुबह छावनी फ्लाईओवर के नीचे एक अज्ञात बदमाश ने कोचिंग के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया. कोचिंग के छात्र के हाथ और कोहनी में चोटें आई हैं। चाकू से हमला करने की घटना एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पीड़ित छात्र ने थाने में तहरीर दी है। इस बीच गुरुवार सुबह इस घटना का वीडियो सामने आया।
जानकारी के अनुसार कोचिंग छात्र अशोक (18) बीकानेर जिले के लक्ष्मणगढ़ का रहने वाला है. वह पिछले एक साल से कोटा में नीट की तैयारी कर रहा है। बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे वह साइकिल से हॉस्टल से मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। वह छावनी फ्लाईओवर के नीचे खड़ा था। इसी दौरान एक बदमाश आया और उससे बात करने लगा। तभी एक बाइक पर दो बदमाश आए।
बताया जा रहा है कि बदमाश अशोक पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए उससे झगड़ने लगे। इसी दौरान बदमाश ने चाकू निकाल अशोक पर हमला कर दिया। अशोक ने अपना बचाव किया और साइकिल लेकर मौके से भाग गया। उनके हाथ और कोहनी में चोटें आई हैं।
अशोक ने बताया कि वह विजयनगर इलाके में छात्रावास में रहता है। वह रोज ऐसे ही मॉर्निंग वॉक पर जाते हैं। हमला करने वाले बदमाश को वह नहीं जानता। उन्होंने बताया कि बदमाश ने उन पर गाली देने का आरोप लगाया और फिर चाकू से हमला कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
18 September 2025 12:36 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com