05 March 2022 11:28 AM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार देशनोक । शुक्रवार को नगरपालिका द्वारा अधिशाषी अधिकारी बृजेश कुमार सोनी के नेतृत्व में प्रार्थी प्रवीण भूरा पुत्र झंवरलाल भूरा निवासी श्री करणी बस्ती, वार्ड नं 25, देशनोक के द्वारा मानवाधिकार आयोग के शिकायत प्रकरण में शुक्रवार को उक्त स्थान पर आम रास्ते से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।
नगरपालिका द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से सहमति बनाकर अतिक्रमण हटाकर आम रास्ता खोला गया। जिसमें अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा, अधिशाषी अधिकारी बृजेश कुमार सोनी, तकनीकी सहायक रियाज अहमद, वरिष्ठ लिपिकमूलचन्द जोशी, कनिष्ठ लिपिक सुनील चौधरी, सुरेन्द्र सिंह टिण्डल, सफाई निरिक्षक भंवरलाल व समस्त सफाई कर्मचारीयों के साथ मौके पर उपस्थित रहकर ट्रक्टर-ट्रोली, जेसीबी, व उपयुक्त संसाधनो से अतिक्रमण हटाकर उसी समय बाचड़ रोड़ डलवाकर आम रास्ते को सूचारू किया गया। यह रास्ता अतिक्रमियों द्वारा सन 2016 से
अवरूद्व था। प्राथी द्वारा बार-बार नगरपालिका प्रशासन, जिला कलेक्टर , स्थानीय निकाय विभाग में गुहार लगाई
गई, तत्पश्चात सन 2019 में प्रार्थी के पिता की मृत्यु के समय जब शव को आम रास्ते से नहीं निकलने दिया तब
यह मामला मानवाधिकार आयोग में पहुंचा तथा मानवाधिकार आयोग द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर उक्त स्थान से अतिक्रमण हटाने हेतु नगरपालिका देशनोक, जिला कलेक्टर, स्थानीय निकाय विभाग को पाबंद किया गया।प्रकरण में पालिका अध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी के निर्देशन में गठित टीम द्वारा मौका देखा गया, उक्त स्थल की पेमाईश कर निशानदेही की कार्यवाही की गई। शुक्रवार को दोपहर 3 बजे नगरपालिका प्रशासन द्वारा उक्त स्थान पर आम रास्ते से अतिक्रमण हटाकर आम रास्ता सुचारू किया जाकर इसे राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ा गया।स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका के कार्य की प्रशंसा की, आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES
18 September 2025 12:36 PM
27 January 2022 07:23 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com