11 June 2021 08:52 PM
अवैध संबंधों के चलते एक महिला ने अपने पति की हत्या करवा दी। चार युवकों के साथ मिलकर पति को इस तरह मारा गया कि सारा घटनाक्रम सड़क दुर्घटना लगे। पुलिस ने महज दो दिन की छानबीन के बाद न सिर्फ घटना का खुलासा कर दिया बल्कि पत्नी समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया।
दरअसल, लखासर निवासी रुघवीर सिंह की पत्नी संजू कंवर का अवैध संबंध झंझेऊं गांव के गणेश सिंह के साथ था। दोनों का मिलना विवाह के बाद भी हो रहा था। ऐसे में गणेश और संजू ने मुलाकातों में बाधा बन रहे पति रुघवीर सिंह को रास्ते से हटाने का फैसला किया। रुघवीर सिंह को मारने के लिए गणेश सिंह ने भवानी सिंह, लाल सिंह, काननाथ का सहयोग लिया। इन सभी ने मिलकर हत्या का प्लान बनाया।
भवानी सिंह ने रुघनाथ को 7 जून को फोन करके लखासर बस स्टैंड पर बुलाया। यहां से मोटर साइकिल पर होटल देशी ठाठ तक गए। यहां रुघनाथ को जमकर खाना खिलाया व शराब भी पिलाई। इसके बाद लाल सिंह को फोन कर दिया। जो अपने साथ कान नाथ को लेकर आया। इनके पास एक पिकअप गाड़ी थी। भवानी व गणेश रुघनाथ को लेकर तय योजना के तहत नेशनल हाइवे पर ले गए। जहां गाड़ी से टक्कर मारकर रुघनाथ सिंह की हत्या कर दी। इसके बाद मामले को सड़क हादसा बताने का प्रयास किया।
पुलिस की पैनी नजर
इस मामले में पुलिस ने काफी पैनी नजर रखी। दरअसल, जहां शव मिला वो जगह सड़क से इतनी दूर थी कि शव उछल कर नहीं जा सकता था। ऐसे में इसे शुरू से ही हत्या का मामला मानते हुए छानबीन शुरू की। रुघनाथ की पत्नी संजू कंवर के बारे में पता लगाया तो उसके अवैध संबंधों के बारे में भी जानकारी मिल गई। इसके बाद गणेश सिंह की छानबीन की गई। यहीं से सारा मामला खुल गया।
साइबर सेल की भूमिका
इस मामले में साइबर सेल ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन बदमाशों के मोबाइल नंबर की लोकेशन से यह पता लगाया गया कि वो कब कहां थे। जिसे दुर्घटना बताया जा रहा था, वहीं पर इनकी लोकेशन भी आ रही थी। साइबर सेल के दीपक यादव और दिलीप के साथ ही उप निरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल सुभाष, भीवाराम, प्यारेलाल, विनोद कुमार, संदीप, अशेाक, विक्रांत, सुरेंद्र, विजय, गुलाम, सहीराम और राम निवास की मुख्य भूमिका रही।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com