08 March 2022 04:40 PM
जोग संजोग टाइम्स ,बीकानेर। कचरा संग्रहण को लेकर नगर निगम के दावों के बीच टिप्पर किस तरह काम कर रहे है। इसकी बानगी आज एक बार फिर रानीबाजार क्षेत्र में देखने को मिली। जब कचरा संग्रह कंपनी का टिप्पर कचरा संग्रहण की बजाय घर के आगे पड़ा मलबे को भरकर ले जा रहा था। कंपनी के टिप्पर की इस हरकत को सजग पार्षद मनोज विश्नोई ने पकड़ लिया। यहां से निकल रहे पार्षद ने मलबे से भरी टैक्सी को रुकवा कर कारण पूछा तब सारा मामला उजागर हुआ। टैक्सी चलाने वाले ने ढाई सौ रुपए मकान मालिक से लेना कबूल किया। मनोज बिश्नोई ने कमिश्नर नगर निगम को इसकी शिकायत की और कंपनी के सुपरवाइजर को मौके पर बुलाकर कार्रवाई करने के लिए कहा। कमिश्नर ने कंपनी पर प्लेन्टी लगाने के आश्वासन पर ऑटो को वहां से छोड़ा गया। पार्षद मनोज विश्नोई ने बताया नगर निगम भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा बन चुका है और यहां हर चीज का कमीशन पूरे डिपार्टमेंट में बनता है। अगर यही व्यवस्था रही तो व्यवस्था सुधारने के लिए निगम के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
यह कोई पहला मामला नहीं
जानकारी में रहे कि यह पहला मामला नहीं है कि कंपनी के टिप्पर व निगम की गाडिय़ां शहर में फैले कचरे का संग्रहण करने के साथ साथ तय समय में घरों के आगे पड़े मलबे को भी रूपये लेकर उठाते है। जिनकी शिकायत भी अनेक बार निगम आयुक्त व अन्य अधिकारियों को की जा चुकी है। किन्तु टिप्पर कंपनी पर अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं होती। महज जुर्माना लगाकर इनको ऐसे कार्य करने के लिये हौसला दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
22 January 2022 04:56 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com