08 June 2022 03:39 PM

जोग संजोग टाइम्स,
राज्य सरकार द्वारा चर्म प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार, नियोजन प्राप्त करने के उद्देश्य से चर्म प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत विभिन्न संस्थाओं, शिक्षण संस्थाओं व तकनीकी प्रशिक्षण संस्थानों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि नागरा जूती प्रशिक्षण देने हेतु इच्छुक संस्थान 15 जून तक कार्यालय में आवेदन कर सकती है। प्रशिक्षण देने के लिए संबंधित संस्था 3 वर्ष पूर्व सोसाइटी एक्ट में पंजीकृत हो तथा प्रशिक्षण क्षेत्र में अनुभव रखती हो तथा संस्था के पास प्रशिक्षण देने के लिए पर्याप्त संसाधन, आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होनी आवश्यक होगी।

RELATED ARTICLES
20 January 2024 12:52 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com