18 April 2022 12:27 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार कभी कलेक्टर तो कभी विधायक बनकर लोगों को कॉल कर रुपयों की आवश्यकता बता उन्हें ठगने वाला पाली के शातिर ठग ने हाल में श्रीगंगानगर के पूर्व कलेक्टर बनकर बिल्डर को कॉल कर 6 लाख ठग लिए। मामला उजागर हुआ तो श्रीगंगानगर पुलिस पाली के रजत नगर निवासी भेराराम को पाली से गिरफ्तार कर ले गई पाली के रामदेव रोड, रजतनगर रहने वाला शातिर ठग सुरेश कुमार उर्फ भेरिया उर्फ भेरा पुत्र भंवरलाल पिछले कई सालों से लोगों की आवाज निकाल उनके नाम से रुपए मंगवाकर ठगी करने का काम कर रहा हैं।-_हाल ही में उसने श्रीगंगानगर के पूर्व कलेक्टर जाकिर हुसैन बनकर एक बिल्डर को फोन किया और कहा कि मुम्बई में उसके परिचित को इलाज के लिए 16 लाख रुपए की जरूरत है। बिल्डर मुकेश शाह ने मुंबई में अपने भाई सुरेश शाह को फोन कर छह लाख रुपए की व्यवस्था करवा दी। मुम्ब्ई में प्रवीण नाम के आदमी ने छह लाख रुपए ले लिए। बिल्डर ने इस बारे में पूर्व कलेक्टर जाकिर हुसैन को फोन किया तो उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया। इस पर हकीकत सामने आई और बिल्डर की ओर से सदर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया गया।_
इस तरह की वारदातों में शामिल रहे लोगों को खंगाला तो शातिर ठग सुरेश पर शक हुआ। इस पर पुलिस ने टीम बनाकर उस पर शिकंजा कसा और पाली से उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने वारदात करना स्वीकार किया है। वह छह दिन का रिमांड पर है। सुरेश आदतन ठग है। वह वर्ष 2006 से राजस्थान, मध्यप्रदेश और कई अन्य जगह ऑफिसर या राजनेता बनकर कॉल स्पूफिंग और साइबर टैक्नॉलोजी के जरिए लोगों से ठगी करता रहा है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में सट्टा, चोरी और धोखाधड़ी के 70 के करीब मामले दर्ज हैं

RELATED ARTICLES
08 October 2021 06:58 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com