15 August 2021 03:37 PM
बीकानेर शहर जिला कांग्रेस का अध्यक्ष कौन बनेगा इसे लेकर बीकानेर में कांग्रेस के नेता अपनी ताकत लगा रहे हैं। प्रदेश नेतृत्व औऱ राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी तक इसकी गूंज है। बीकानेर की राजनीति के दिग्गज औऱ केबिनेट मंत्री डॉ बी डी कल्ला भी इसमें खासी रूचि ले रहे हैं। कल्ला समर्थकों ने मुख्यमंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और एआईसीसी से राजस्थान के प्रभारी अजय माकन को लिखित में दिया है कि शहर जिला अध्यक्ष अनिल कल्ला को बनाया जाए अगर इनको नहीं बनाते हैं तो राज कुमार किराडू जिलाध्यक्ष बने। इसके समर्थन में ब्लाक अध्यक्षो , कांग्रेस के पार्षदों, कई प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कांग्रेस से जुड़े संगठनों ने लिखित में दिया है। कल्ला बेशक राजस्थान सरकार में अहमियत वाले नेता हैं, परन्तु पीसीसी की बैठक में मुद्दा उठाया गया कि किसी विधायक या मंत्री के परिजनों को पद नहीं दिया जाए। संगठन में सक्रिय कार्यकर्ता को महत्व दिया जाए। ऐसे में राज कुमार किराडू की दावेदारी प्रभावी हो गई है। जिलाध्यक्ष के प्रबल दावेदारों में अरविंद मिड्ढा औऱ दिलीप बांठिया का नाम भी है। दोनों ही भले ही डॉ बी डी कल्ला के नजदीकी नहीं हो, परन्तु कांग्रेस पार्टी में इनकी पहचान और पैठ है। पीसीसी से लेकर एआईसीसी तक इनकी भी सुनी जाती है। बीकानेर शहर की दो विधानसभा सीटों को पार्टी के खाते में डालने वाले संगठन के नेता को शहर जिलाध्यक्ष बनाए जाने की कवायद चल रही है। इस बीच क्या समीकरण बनते हैं समय ही बताएगा ।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com