21 April 2022 12:46 PM
जोग संजोग टाइम्स,
राजस्थान के कई जिलों में बुधवार को धूलभरी आंधी चली। साथ ही हल्की बारिश भी हुई। जिसके चलते तापमान में भी हल्की गिरावट हुई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। जिसके चलते जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर संभाग के जिलों में अंधड़ और हल्की बारिश की स्थिति बनी रहेगी। वहीं अगले एक-दो दिन में तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट होगी। हालांकि, 25 अप्रेल से एक बार फिर से गर्मी जोर पकड़ेगी, लू चलेगी और तापमान में वृद्धि होगी।
वहीं, बुधवार को जालोर, उदयपुर, सिरोही, बाड़मेर, राजसमंद, सीकर सहित कई अन्य जिलों में विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हुआ। सीकर में आंशिक बादल छाने के कारण गर्मी के तेवर नरम रहे। वहीं उदयपुर में दोपहर बाद काली घटाएं छा गईं, वही धूल भरी आंधी चलने के साथ ही कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई।
आज इन जिलों में आंधी व हल्की बारिश की संभावना
अलवर, अजमेर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बीकानेर, जोधपुर, नागौर, पाली, चुरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, जालौर में 40-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने, मेघगर्जन व वज्रपात की संभावना।
एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, उदयपुर संभाग के जिलों में आंधी व हल्की बारिश की संभावना है। तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट होगी। 25 अप्रेल से एक बार फिर से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
15 April 2023 04:25 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com