14 April 2023 06:13 PM
जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर में भीषण गर्मी और पसीना निकलना शुरू हो गया है। गुरुवार को दिन का तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जो शुक्रवार तक और बढ़ सकता है। फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। हालांकि, अब से चार दिन बाद 18 और 19 अप्रैल को बीकानेर में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने भी इसकी भविष्यवाणी की है।
बीते चौबीस घंटों में बीकानेर का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रहा है. बाड़मेर के बाद सबसे ज्यादा गर्मी बीकानेर में पड़ रही है। बाड़मेर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। रात में भी एयर कंडीशनिंग और कूलर की जरूरत होती है। बीती रात न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। संभावना है कि आने वाले तीन से चार दिनों में तापमान इसी तरह बना रहेगा और दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। बीकानेर क्षेत्र के श्रीगंगानगर और चूरू में पारा चालीस डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है. संगरिया, हनुमानगढ़ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। पिछले चौबीस घंटों में बाड़मेर में सर्वाधिक तापमान औसत से दो डिग्री अधिक 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बीकानेर में बारिश से कुछ राहत मिलने की उम्मीद के साथ आने वाले तीन से चार दिनों में अधिकांश स्थानों पर गर्म और शुष्क मौसम का अनुभव जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
26 August 2023 10:27 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com