04 September 2022 02:44 PM
जोग संजोग टाइम्स,
सरकारी नौकरी की तैयारियों में जुटे युवाओं के लिए खुशखबरी है। तीन अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में 9111 पदों पर बंपर वैकेंसी निकली है। राजस्थान हाईकोर्ट ने 2756 पदों पर वैकेंसी निकली है। साथ ही फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) ने 5043 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है।
BSF ने 1312 पदों पर भर्ती निकाली है। इन भर्तियों में 10वीं, 12वींं पास से लेकर ग्रेजुएट, आईटीआई और इंजीनियरिंग ग्रेजुएट तक आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान हाईकोर्ट की भर्ती के लिए 22 सितम्बर, FCI के लिए 5 अक्टूबर, BSF के लिए तक 19 सितम्बर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
राजस्थान हाईकोर्ट, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी, नॉन TSP और TSP एरिया के जिला न्यायालयों, TSP और नॉन TSP एरिया के जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों, तालुका कानूनी सेवा समितियों में ये भर्तियां होंगी।
इसमें जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क ग्रेड II के पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। भर्ती में शामिल होने के लिए ग्रेजुएट कैंडिडेट 22 सितम्बर तक राजस्थान हाईकोर्ट की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com