03 March 2022 03:10 PM
जोग संजोग टाइम्स ,बीकानेर
अफेयर के शक में पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को बुरी तरह से पीटा। दोनों को रस्सी से बांध इतना पीटा कि बेसुध हो गए। यहां तक कि दोनों के कपड़े फाड़ दिए और प्रेमी के बाल काट दिए। इसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला उदयपुर जिले के पहाड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार का बताया जा रहा है। यहां कनबई, पहाड़ा निवासी मणिलाल डोडियार के साथ माली फलां गाव के कन्हैयालाल और उसके दो साथियों ने जमकर मारपीट की। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कन्हैयालाल को उसके और अपनी पत्नी के बीच अवैध सबंध का शक था। बुधवार को वह माली फलां गांव में संजय डामोर के यहां पानी पीने के लिए रुका था। इसी दौरान पड़ोसी आकाश डामोर और धूलचंद बाहर आए और उन्होंने उसे और मणिलाल की पत्नी को घर में बंद कर दिया।
आधे घंटे तक पीटते रहे
इसके बाद महिला के पति कन्हैयालाल को फोन कर बुलाया। इसके बाद चारों ने उसे और महिला को घर में लकड़ी के पिलर से बांध दिया। फिर उनके साथ डंडे और लात-घूंसों के साथ जमकर मारपीट की गई। आरोपी करीब आधे घंटे उनके साथ मारपीट करते रहे। वहां मौजूद एक आरोपी ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
पुलिस के पास पहुंचा वीडियो तो कार्रवाई
इस दौरान मारपीट का लाइव वीडियो पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस को आता देख चारों आरोपी वहां से फरार हो गए। मौके पर पहाड़ा थानाधिकारी नागेन्द्र सिंह मय जाब्ते के मौके पर आए और मौका-मुआयना किया। पुलिस ने पीड़ित मणिलाल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी पति कन्हैयालाल डामोर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दो दिन के लिए रिमांड पर लिया है। पुलिस ने कन्हैयालाल की पत्नी को उसके पीहर पक्ष के सुपुर्द किया। कन्हैयालाल से उसके साथ मारपीट करने वाले फरार पड़ोसियों के बारे में पूछताछ कर रही है|

RELATED ARTICLES
18 September 2025 12:36 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com