18 October 2021 05:00 PM

बीकानेर। हंसेरा गांव के पास बाइक गाय से टकरा गई जिससे गाय की मौत हो गई और बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर हंसेरा गांव के पास शनिवार रात लालमदेसर बड़ा निवासी भागीरथ व जैसा निवासी मनोज बाइक से हंसेरा की तरफ जा रहे थे। नहर पुलिया के पास लूणकरणसर की तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक गाय से टकरा गई। टक्कर से गाय की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टाइगर फोर्स के महिपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि सूचना मिलने पर राकेश दास स्वामी, प्रभुनाथ, सोनू वर्मा मौके पर पहुंचे और घायलों को टाइगर फोर्स की एम्बुलेंस से सीएचसी लूणकरणसर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बीकानेर रैफर कर दिया गया। वहीं नोखा में सडक़ दुर्घटना में एक बच्ची सहित तीन जने घायल हो गए। रायसर रोड पर बाइक सवार नोखा गांव निवासी अखाराम कुम्हार, भंवरीदेवी व मोनिका को स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। तीनों को बागड़ी अस्पताल लाए जहां से दो हालत सीरियस होने से उन्हें बीकानेर पीबीएम अस्पताल रैफर कर दिया गया।

RELATED ARTICLES
16 July 2022 01:46 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com