27 January 2022 07:03 PM
जोग संजोग टाइम्स,
मुंबई: भारत में कोरोना मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। कोरोना की तीसरी वेव आ चुकी है तथा एक्सपर्ट्स की मानें तो तीसरी लहर का पीक भी चल रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिकतर प्रदेशों ने विद्यालय बंद कर दिए हैं तथा ऑनलाइन क्लासेस चलायी जा रही हैं। विद्यालयों में टीकाकरण कार्यक्रम भी तेजी से चल रहा है। इस बीच प्रत्येक प्रदेश ने विद्यालय खोलने या बंद रखने को लेकर अपने यहां कोरोना मामलों के हालात को देखते हुए फैसला लिया है। जानते हैं इन प्रदेशों में विद्यालय खोलने को लेकर क्या है तैयारी।
दिल्ली:- दिल्ली में टीकाकरण कार्यक्रम तेजी से चल रहा है तथा 85 फीसदी बच्चों को वैक्सीन दी जा चुकी है। यहां कोरोना मामले भी कम हुए हैं। ऐसे में संभावना है कि शीघ्र ही विद्यालय खोलने को लेकर कोई आदेश आ जाए। फिलहाल यहां विद्यालय बंद हैं, संभवत: सौ प्रतिशत टीकाकरण के पश्चात् विद्यालय खुल जाएं।
महाराष्ट्र:- महाराष्ट्र में आज मतलब 24 जनवरी से विद्यालय खोलने की आदेश दे दिए गए है। हालांकि आखिरी फैसला लोकल अथॉरिटी को दिया गया है। पुणे में अभी स्कूल नहीं खुले हैं।
उत्तर प्रदेश:- यूपी में कोरोना के हालात को देखते हुए फिलहाल 15 फरवरी तक विद्यालय बंद कर दिए गए हैं। ऑनलाइन क्लासेस चलेंगे मगर फिजिकल क्लास नहीं होगी।
बिहार:- बिहार में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए वहां की सरकार ने 06 फरवरी तक के लिए विद्यालय बंद कर दिए हैं। हालात बेहतर होने पर स्कूल खुलेंगे।
पंजाब और हरियाणा:- पंजाब में फिलहाल 25 जनवरी तक विद्यालय एवं कॉलेज सभी बंद हैं। यहां ऑनलाइन क्लासेस हो रही हैं। हरियाणा में भी 26 जनवरी तक सब बंद कर दिया गया है। हालात सामान्य होने पर दोनों स्थानों पर विद्यालय खुल सकते हैं।
राजस्थान:- राजस्थान में भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 30 जनवरी तक विद्यालय बंद कर दिए गए हैं। यहां भी ऑनलाइन क्लासेस ही चल रही हैं। आगे कोरोना मामलों को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
07 February 2023 01:26 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com