22 May 2024 01:27 PM

बीकानेर में हीटवेव से फिलहाल कोई राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। जिसके चलते प्रशासन की ओर से गर्मी के बचाव के इंतजाम किये जा रहे है। इसको देखते हुए नगर निगम की ओर सड़कों पर पानी का छिड़काव करवाया गया। ताकि आमजन को गर्मी से राहत मिल सके। पिछले चौबीस घंटे में बीकानेर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया है, वहीं न्यूनतम पारा भी 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। आने वाले कुछ दिनों तक बीकानेर में तापमान में कोई खास कमी आने की उम्मीद नहीं की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर में हीटवेव जारी रहने की चेतावनी दी है। बीकानेर में 26 मई तक तापमान से राहत नहीं मिलेगी। पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर भी जा सकता है। खासकर पश्चिमी राजस्थान में तापमान में बढ़ोतरी की पूरी आशंका है। मौसम विभाग ने 26 मई तक मौसम शुष्क रहने की आशंका जताई है। इसके बाद भी तापमान कम होगा, ऐसी कोई भविष्यवाणी नहीं हुई है।दरअसल, नौतपा के चलते पारे में बढ़ोतरी हो सकती है। यहां तक कि तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है। जून के पहले सप्ताह में भी अगर कोई पश्चिमी विक्षोभ बनता है तो बारिश की उम्मीद की जा सकती है। मौसम विभाग ने इसकी भी कोई पुष्टि नहीं की है।

RELATED ARTICLES
12 January 2022 01:06 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com