19 February 2022 07:22 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
जयपुर, जयपुर ड्रग्स नहीं मिलने पर 30 साल का एक युवक हैवान बन गया। अपनी पत्नी पर इतने जुल्म ढाए कि उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाना पडा। जबकि शादी को सिर्फ पचास दिन हुए थे। पीडि़ता जैसे तैसे थाने पहुंची और उसके बाद अपने पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है। मुहाना थाना पुलिस इसकी जांच कर रही है। हांलाकि मुहाना थाना पुलिस की शुुरुआती जांच से परिवार संतुष्ट नहीं है। पिछले साल दिसम्बर में हुई थी शादी मुहाना पुलिस ने बताया कि आरोपी गौरव की शादी पिछले साल 11 दिसम्बर को हुई थी। हिंदी रीति रिवाज के अनुसार शादी होने के बाद कुछ दिन तो सब कुछ सही चला लेकिन कुछ दिन बाद ही नई दुल्हन को पता चला कि पति नशा करता है और वह भी चरस और स्मैक का। उसने विरोध किया और नशा करने से मना किया तो गौरव ने उसे पीट दिया। मामला पीडिता के परिवार तक पहुंचा तो वे उसे ले गए। उसके बाद गौरव माफी मांगकर पत्नी को वापस ले आया। दो बार ऐसा फिर हुआ। कुछ दिन पहले जब पत्नी वापस अपने पिता के चली गई तो गौरव आया और स्टांप पर साइन कर नशा छोड़ने और पत्नी से मारपीट नहीं करने की शपथ ली। उसके कुछ दिन सब ठीक रहा। लेकिन दो दिन पहले फिर से बवाल हो गया।
पत्नी से स्मैक पीने को पैसे मांगे, उसने नहीं दिए तो हैवान बन गया पति पीडिता ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले गौरव ने फिर से नशा करने की तैयारी कर ली। घर से जाने लगा। पत्नी से पैसे मांगे तो पत्नी ने मना कर दिया और नशा नहीं करने के लिए कहा। शपथ पत्र की याद दिलाई। इस पर गौरव ने उसे बुरी तरह से पीटा। उसके हाथ और गले पर कई जगह से काट खाया। विरोध किया तो और मारा। बाल पकडकर इतना पीटा कि सिर के बाल ही कई जगह से उखड़ गए। बाद में जब उसे लगा कि पत्नी अधमरी हो गई तो वह उसे डर के मारे छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बताया कि पीडिता ने अपने चाची सास को फोन किया तो वे वहां पहुंचे और पीडि़ता को अपने साथ ले गए। बाद में उसने अपने परिजनों को फोन किया और उसके बाद मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने गौरव के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com