13 October 2023 09:05 AM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,श्री बीकानेर महिला मंडल स्कूल और स्पॉटलाइट टीम के द्वारा पारंपरिक गरबा 2023 का आयोजन किया जा रहा है। इस गरबा में हमारा उदेश्य अनेकता में एकता दिखाना है। और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना है। “हमारी संस्कृति हमारी पहचान” के उद्देष्य के साथ बीकानेर में सभी समाज सेवी संस्थाओं के साथ मिलकर पूरे बीकानेर को एकता के सूत्र में पिरोने का जो लक्ष्य है, उसे आप और हम सब मिलकर ही पूरा कर सकते हैं। सभी समाज सेवी संस्थान एवं महिला मंडल स्कूल के द्वारा इसके पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम संयोजक गजेंद्र सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि सबके उत्साह को देखते हुए, इसे और अधिक प्रभावशाली रूप से मनोरंजक बनाने के लिए सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्य शाला का आयोजन किया जाएगा। ये प्रशिक्षण सभी महिलाओं, युगलों और परिवार के लिए पूर्णतयाः नि:शुल्क रखा गया है। सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्य शाला का आयोजन महिला मंडल परिसर में किया जा रहा है। पहलें 2 दिनों में 300 से ज्यादा महिलाओं और युवतियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है इसका समय तीन चरणों में है। 3 से 4 में डांस कोरियोग्राफर दीपक शर्मा, 4 से 5 में चारू सोनी 5 से 6 में सिद्धांत जोशी अपनी सेवाए दे रहे है. आप सभी इसमें सादर अमंत्रित हैं। आप अपना या अपने ग्रुप का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए महिला मंडल स्कूल समय पर संपर्क किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES
25 December 2022 06:52 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com