26 June 2021 09:29 AM
राजस्थान कांग्रेस में अशोक गहलोत और सचिन पायलट में विवाद लगातार जारी है। अपनी बातों को रखने के लिए सचिन पायलट ने दिल्ली का भी रुख किया था लेकिन प्रियंका गांधी से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। अब इस विवाद में भाजपा के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा ने एंट्री ली है उन्होंने कहा है कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट चार से 5 दिन दिल्ली रहे और इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को कई बार फोन किया लेकिन सचिन पायलट का फोन तक रिसीव नहीं किया गया। मीणा ने कहा कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार हर मोर्चे पर विफल है और अगले चुनाव में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनना तय है। राहुल गांधी के करीबी रहे जतिन प्रसाद के पार्टी छोड़कर जाने के बाद सचिन पायलट खेमा एक बार फिर से सक्रिय हो गया और आलाकमान पर दबाव बनाने के लिए दिल्ली जा पहुंचा। पूरे घटनाक्रम में राजस्थान का राजनीतिक माहौल में भी परिवर्तन आया और दबाव में चल रहे अशोक गहलोत ने सचिन पायलट खेमे के कुछ विधायकों को भी अपने पाले में ले लिया। कुल जमा बात यह है कि वर्तमान समय में राजस्थान कांग्रेस में अशोक गहलोत खेमा और सचिन पायलट खेमे के बीच फिलहाल सुलह की संभावना कम नजर आ रही है।

RELATED ARTICLES
18 September 2025 12:36 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com