11 March 2022 01:29 PM

जोग संजोग टाइम्स ,बीकानेर
उत्तर प्रदेश चुनाव में सह प्रभारी रहे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल चुनाव के बाद दिल्ली से आज बीकानेर पहुंचे। केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश में हुई जीत पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है मेघवाल ने चार राज्यों पर जीत ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा की हम पंजाब पर आगे और मेहनत करेंगे।
चार राज्यों में भाजपा में हुई जीत के बाद केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा की डबल इंजन की भाजपा सरकार की विकासपरक, लोक-कल्याणकारी नीतियां जन-जन के उत्थान में क्रांतिकारी सिद्ध हुई हैं। जिसका परिणाम विधानसभा चुनावों में मिली प्रचंड विजय है। मेघवाल ने कहा की BJP का विजय रथ दृढ़ता से अग्रसर, सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं की प्रचंड जीत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपार लोकप्रियता, जनप्रिय विकास नीतियों एवं तेजस्वी नेतृत्व को जनता ने सराहा है।
मेघवाल यहाँ यूक्रेन से सकुशल बीकानेर लौटे छात्र-छात्राओं व अभिभावको से आज बीकानेर स्थित सांसद सेवा केंद्र पर भेंट कर उनका कुशल क्षेम भी जाना। मेघवाल ने बताया की यूक्रेन में फंसे अपने सभी देशवासियों की सकुशल वापसी के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
27 July 2022 01:06 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com