05 January 2023 12:44 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर शुरू होते ही अब प्रदेश में पेंडिंग राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर फिर उम्मीद जाग गई है। इसमें 14 यूआईटी एवं विकास प्राधिकरण शामिल हैं। विधायकों को संतुष्ट करने के लिए इसमें कुछ जगह विधायकों को यहां अध्यक्ष बनाया जा सकता है। जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों को भी लगाए जाने की चर्चा है। प्रदेश प्रभारी जसजिंदर सिंह रंधावा कह चुके हैं कि पहले ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां होगी, फिर जिलाध्यक्षों की सूचियां जारी की जाएंगी। पीसीसी पदाधिकारियों की सूची के बाद ही राजनीतिक नियुक्तियां की जाएंगी।
नियुक्तियों से पहले फूटा गुस्सा, रघु का पुतला जलाया
कांग्रेस में ढाई साल से पेंडिंग राजनीतिक और संगठनात्मक पदाें पर नियुक्तियां शुरू कर दी गई हैं। बुधवार काे जारी 100 ब्लाॅक अध्यक्षाें की पहली सूची में अजमेर काे इसलिए बाहर रखा गया,क्याेंकि यहां जबरदस्त खींचतान है। गुटबाजी का ही असर है कि ब्लॉक अध्यक्ष के नाम सामने आने से पहले ही कांग्रेसियाें के एक गुट ने पूर्व मंत्री एवं केकड़ी विधायक डाॅ. रघु शर्मा का पुतला जला कर प्रदेश नेतृत्व काे संदेश दिया कि नियुक्तियाें काे लेकर यहां भेदभाव की आशंका है।
भाटी को खुश रखा, गोविंदराम भी राजी
बीकानेर पूर्व विधानसभा, श्रीडूंगरगढ़ और लूणकरणसर विधानसभा के छह ब्लाॅक अध्यक्ष शेष हैं। बीकानेर पश्चिम, खाजूवाला, नाेखा और काेलायत विधानसभा के दाे-दाे ब्लाॅक अध्यक्ष घाेषित कर दिए गए। पश्चिम में डाॅ.बी.डी.कल्ला ने जिसे चाहा उसे ब्लाॅक अध्यक्ष बनवा लिया। बी ब्लाॅक से सुमित काेचर काे दाेबारा अध्यक्ष बनवाया। बगावत करने वाले रमजान कच्छावा की छुट्टी कर दी। उनकी जगह जाकिर हुसैन नागाैरी काे अध्यक्ष बनाया। खाजूवाला में गाेविंद राम मेघवाल की पसंद के दाेनाें ब्लाॅक अध्यक्ष तय हुए। काेलायत में भंवर सिंह भाटी की चली। नाेखा में रामेश्वर डूडी की पसंद के बने दाेनाें अध्यक्ष ।
डूंगरपुर में नए कार्यकर्ताओं को जिम्मा
डूंगरपुर में अध्यक्ष लक्ष्मण दास साद एवं बिछीवाड़ा में दीक्षांत पाटीदार को नियुक्ति दी गई है। इन दाे नामाें ने हर किसी काे चाैंका दिया है। डूंगरपुर व बिछीवाड़ा ब्लाॅक यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष व विधायक गणेश घाेघरा का विधानसभा क्षेत्र है।

RELATED ARTICLES
18 September 2025 12:36 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com