27 November 2021 02:38 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर |
सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा एक ग्राहक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में श्री डूंगरगढ़ थानें में इन्दपालसर सांखलान निवासी राधेश्याम जाट ने दिलबाग सिंह, ओमी देवी, अमित, सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना ईंदपालसर सांखलान में 22 नवम्बर की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी चाची की तबीयत खराब हो गयी थी तब प्रार्थी ने आरोपी की मेडिकल से दवाई ली और चाची को दी। जिससे उसकी चाची की तबीयत और ज्यादा खराब हो गयी। इस संबंध में जब प्रार्थी ने आरोपियों से मेडिकल के लिए डिग्री और क्लिनिक के लिए अनुज्ञापत्र दिखाने को कहा तो अरोपी आग बबूला हो गए। आरोपियों ने इस दौरान प्रार्थी के साथ गाली गलौच की और मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
20 October 2022 06:46 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com