19 May 2021 07:31 PM
जोग संजोग टाइम्स
जयपुर प्रतापगढ़ जिले के धरियावद विधानसभा क्षेत्र से विधायक गौतम लाल मीणा का बुधवा सुबह उदयपुर के एमबी अस्पताल में कोरोना के चलते निधन हो गया। मीणा तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए थे। साल 2003 में पहली बार विधायक चुने गए थे, तब वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री बनी थीं। इसके बाद साल 2013 और 2018 का विधानसभा चुनाव भी जीता। मीणा का जन्म 22 जुलाई 1965 को हुआ था और उनका पेशा खेती-बाड़ी था।
मीणा के निधन से एक बार फिर विधानसभा में विधायकों की संख्या 198 रह गई है। कांग्रेस विधायक गजेंद्र शक्तावत के निधन की वजह से वल्लभनगर सीट खाली पड़ी है। पिछले दिनों ही सहाड़ा, राजसमंद और सुजानगढ़ सीटों पर उप चुनाव हुए थे, जिसमें एक सीट भाजपा और दो सीट कांग्रेस को मिली थी। हालांकि वल्लभनगर सीट पर चुनाव होना था, लेकिन कोविड की वजह से आयोग ने फिलहाल चुनाव नहीं कराने का फैसला लिया था।

RELATED ARTICLES
18 September 2025 12:36 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com