20 March 2022 01:52 PM
जोग संजोग टाइम्स , बीकानेर
बीकानेर, 19 मार्च | ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने शनिवार को देशनोक में 209 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया और 121 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों की आधारशिला रखी।
ऊर्जा मंत्री भाटी आज सुबह देशनोक पहुँचे और अपने दौरे की शुरुआत माँ करणी मंदिर में माता जी के दर्शन कर की। उन्होंने माँ करणी से जगत सुखी24 जीवन के प्रार्थना की। कामना की।
ऊर्जा मंत्री ने नगर पालिका का द्वारा कराने गए विकास कार्यों में शिव पार्क में ओपन जीम,पोस्ट ऑफिस के पास आधुनिक शौचालय निर्माण, तापड़िया स्कूल में शौचालय निर्माण, वार्ड नम्बर 14 में बड़ा गुवाड़ सी० सी० सड़क निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।
इसी प्रकार से ऊर्जा मंत्री ने वार्ड नम्बर 9 एवं 18, 19 में सीविर लाइन व सी.सी. सड़क निर्माण कार्य, वार्ड नम्बर 11 व 12 के बीच में सी.सी. सड़क, वार्ड नम्बर 5 व 16 में सी.सी. सड़क निर्माण का और कियोस्क निर्माण कार्य सहित विभिन्न स्थानों पर बनाई गई कुल 13 सीवर लाईनों का का लोकापर्ण किया।
ऊर्जा मंत्री भाटी ने इंदिरा रसाई, रैन बसेरे भवन, वार्ड नम्बर 3 में सी.सी० सड़क निर्माण, आई डी. एस. एम. टी. काॅलोनी स्कूल की चारदिवारी निर्माण, वार्ड नम्बर 21, 22 व 24 में सी.सी. सड़क निर्माण, वार्ड नम्बर 6 व 12. में सी.सी. सडक निर्माण कार्य की आधार शिक्षा रखी।
इसके अलावा उन्होंने नगर पालिका में 30 आमजन को पुश्तैनी आवासीय पट्टों का वितरण किया।
33 के वी विद्युत लाइन शिफ्ट करें-
ऊर्जा मंत्री ने राजकीय महाविद्यालय को आंवटित भूमि में से 33 केवी विद्युत लाइन जो देशनोक से रासीसर जा रही है,उसे महाविद्यालय से शिफ्ट करने के निर्देश डिस्काॅम के अधिशाषी अभियन्ता को दिए। उन्होंने कहा कि लाईन शिफ्टिंग का खर्चा नगर पालिका देशनोक ने देने की सहमति दी है।
शिव पार्क को माॅडल बनाए-
शिव पार्क में जिम का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने जिम के उपकरणों का अवलोकन किया और स्वयं इन पर अभ्यास किया। उन्होंने कहा कि इस पार्क को नगर पालिका मॉडल पार्क के रूप में विकसित करें तथा बच्चों के मनोरंजन लिए झूले आदि लगाएं।
इनकी मौजूदगी में हुए कार्यक्रम
इस अवसर पर देशनोक नगरपालिका के अध्यक्ष ओम प्रकाश मूंधड़ा ओमप्रकाश जाजड़ा, श्री करणी मंदिर के पूर्व चेयरमैन मोहनदान , श्री करणी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरिराज सिंह बारठ, करणी मंदिर के ट्रस्टी छेलूदान, नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका प्रियंका चारण, जगदीश प्रसाद शर्मा ,पार्षद सहस्त्र किरण दान, पार्षद हस्ती राम, डिस्कॉम के अधिशासी अभियंता बी आर के निरंजन, तहसीलदार बीकानेर के बिहारी लाल मौजूद रहे,।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com