09 January 2023 04:32 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल हुए। मोदी ने कहा- आज दुनिया भारत की सुनती है। भारत में स्किल कैपिटल बनने का सामर्थ्य है, यह दुनिया के विकास का इंजन बन सकता है। भारत के पास सक्षम युवाओं की बड़ी तादाद है। हमारे युवाओं के पास स्किल भी है, वैल्यूज भी हैं। काम करने के लिए जरूरी जज्बा और ईमानदारी भी है।
PM मोदी ने इंदौर की खूब तारीफ की। कहा- इंदौर दुनिया में लाजवाब है। लोग कहते हैं कि इंदौर एक शहर है, लेकिन मैं कहता हूं कि इंदौर एक दौर है, जो समय से आगे चलता है। इस साल भारत दुनिया के जी-20 समूह की अध्यक्षता भी कर रहा है। भारत इस जिम्मेदारी को एक बड़े अवसर के रूप में देख रहा है। हमारे लिए यह दुनिया को भारत के बारे में बताने का अवसर है। हमें जी-20 केवल एक डिप्लोमैटिक इवेंट नहीं, बल्कि जन भागीदारी का आयोजन बनाना है।
ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर के ग्रैंड हॉल में करीब 11.20 बजे मोदी जब मंच पर पहुंचे, तो हॉल मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। प्रवासी भारतीयों को सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी, गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली, विदेश मंत्री एस जयशंकर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। मोदी ने प्रवासी भारतीयों को समर्पित डाक टिकट का विमोचन किया। सम्मेलन में करीब 70 देशों से आए 3200 प्रवासी भारतीय शिरकत कर रहे हैं।
PM ने इंदौर के लिए कहा...
स्वच्छता के साथ स्वाद की राजधानी
इंदौर अद्भुत है। लोग कहते हैं कि इंदौर एक शहर है, लेकिन मैं कहता हूं कि इंदौर एक दौर है, जो समय से आगे चलता है, फिर भी विरासत को समेटे रहता है। इंदौर पूरी दुनिया में लाजवाब है। इंदौरी नमकीन का स्वाद, साबूदाने की खिचड़ी, कचौरी, समोसे, शिकंजी ...जिसने भी इसे देखा उसके मुंह का पानी नहीं रुका। जिसने इन्हें चखा, उसने कहीं और मुड़कर नहीं देखा। 56 दुकान तो प्रसिद्ध है ही, सराफा भी महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि लोग इंदौर को स्वच्छता के साथ स्वाद की राजधानी भी कहते हैं।
मध्यप्रदेश के बारे में...उज्जैन जाकर भव्य महाकाल जरूर देखें
मोदी ने कहा MP में मां नर्मदा का जल, जंगल, आदिवासी परंपरा और यहां बहुत कुछ है, जो आपकी यात्रा को अविस्मरणीय बनाएगा। उज्जैन में भी भव्य महाकाल लोक का विस्तार हुआ है। आप सभी वहां जाएं और महाकाल का आशीर्वाद लें।
प्रवासी भारतीयों के बारे में बोले...
NRI विदेशी धरती पर भारत के राष्ट्रदूत
दुनिया के अलग-अलग देशों में भारत के लोगों की एक कॉमन तस्वीर दिखती है, तो वसुधैव कुटुम्बकम की भावना उसके साक्षात दर्शन कराती है। दुनिया में जब सबसे अनुशासित और शांतिप्रिय लोगों की चर्चा होती है, तो मदर ऑफ डेमोक्रेसी का गौरव बढ़ जाता है। जब विश्व हमारा आकलन करता है, तो सशक्त और समर्थ भारत की आवाज सुनाई देती है। इसीलिए मैं सभी प्रवासी भारतीयों को विदेशी धरती पर भारत का राष्ट्रदूत यानी ब्रैंड एम्बेस्डर कहता हूं।
मोदी के दौरे का जिक्र किया।
देश की ताकत पर PM ने कहा...
दुनिया का 40% कैशलेस ट्रांजेक्शन अकेले भारत में
पिछले कुछ साल में भारत ने विकास की जो गति और उपलब्धि हासिल की है, वो अविस्मरणीय है। जब कैशलेस ट्रांजेक्शन की बात होती है, तो दुनिया के 40% ट्रांजेक्शन भारत में होते हैं। भारत 1 मिनट में 100-100 सैटेलाइट लॉन्च करने का रिकॉर्ड बना रहा है। हमारी ताकत दुनिया देख रही है। ये दमखम भारत से जुड़े हर व्यक्ति का सीना चौड़ा कर देता है। भारत की ताकत आने वाले दिनों में और ज्यादा बढ़ने वाली है। भारत को लेकर क्यूरेसिटी भी बढ़ेगी। ऐसे में भारत से बाहर रहने वाले भारतीयों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।
G-20 सम्मेलन को लेकर...
दुनिया को भारत के बारे में बताने का बड़ा अवसर
इस साल भारत दुनिया के G-20 सम्मेलन की अध्यक्षता भी कर रहा है। भारत इस जिम्मेदारी को अवसर के रूप में देख रहा है। हमारे लिए ये दुनिया को भारत के बारे में बताने का अवसर है। ये दुनिया के लिए भारत के अनुभवों से सीखने का, पुराने अनुभवों से सस्टेनेबल फ्यूचर की दिशा तय करने का अवसर है। हमें G-20 केवल डिप्लोमैटिक आयोजन नहीं, बल्कि जनभागीदारी का आयोजन बनाना है, इसलिए भारत के देश अतिथि देवो भव: की जनभावना का दर्शन करेंगे। आप उनको भारत के बारे में बता सकते हैं।
भारत की उपलब्धियों पर...
दुनिया में क्यूरेसिटी होती है कि भारत कैसे कर रहा है
कोरोना महामारी के बीच कुछ महीनों में ही भारत अपनी वैक्सीन बनाता है। 220 करोड़ डोज फ्री लगाने का रिकॉर्ड बनाता है। वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत उभरती हुई इकोनॉमी बनता है। भारत टॉप फाइव इकोनॉमी में शामिल होता है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप ईको सिस्टम बनता है। मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में मेक इन इंडिया का डंका बजता है। जब भारत अपने दम पर तेजस फाइटर प्लेन, आइएनएस विक्रांत और अरिहंत जैसी न्यूक्लियर सबमरीन बनाती है तो दुनिया में क्यूरेसिटी होती है कि भारत क्या कर रहा है। कैसे कर रहा है?
विदेशों में जन्मे युवाओं पर कहा...
विदेशों में पले-बढ़े युवा देश के बारे में जानना चाहते हैं
भारत के पास वो प्रवासी युवा भी हैं, जो भारत से जुड़े हैं। नेक्स्ट जनरेशन युवा, जो विदेश में जन्मे हैं, वहीं पले-बढ़े हैं, वे अपने माता-पिता के देश के बारे में जानना चाहते हैं। ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनको भारत के बारे में बताएं। उनको भारत दिखाएं भी। ये युवा फ्यूचर वर्ल्ड को भारत के बारे में अच्छे से बताएंगे। जितनी युवाओं में जिज्ञासा बढ़ेगी उतना ही पर्यटन बढ़ेगा। रिसर्च बढ़ेगी। युवा भारत के पर्वों के दौरान, मेलों के दौरान भी आ सकते हैं। आज भारत का ये वादा है, आप दुनिया में कहीं भी रहेंगे, देश आपके हित में आपके साथ रहेगा।
भारत की व्यापारिक परंपरा पर कहा...
हमने सदियों पहले वैश्विक व्यापार की बुनियाद खड़ी की
हमारे यहां कहा जाता है- स्वदेशो भुवनत्रयम्, अर्थात हमारे लिए पूरा संसार ही हमारा देश है। इसी वैचारिक बुनियाद पर हमारे पूर्वजों ने भारत के सांस्कृतिक विस्तार को आकार दिया था। हम दुनिया के अलग-अलग कोनों में गए। हमने सदियों पहले वैश्विक व्यापार की बुनियाद खड़ी की थी। हम विदेश गए। अलग-अलग देशों अलग-अलग सभ्यताओं के बीच वैश्विक व्यापार से कैसे समृद्धि के रास्ते खोल सकते हैं? भारत ने और भारतीयों ने करके दिखाया।पीएम मोदी ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'प्रवासी भारतीयों का आजादी के आंदोलन में योगदान' विषय पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। यहां विदेश में चलाए गए गदर मूवमेंट का भी जिक्र है। प्रदर्शन में थ्री डी तकनीक से बना एक ऐसा सिस्टम लगाया गया है, जिससे 20 सेकंड में आपको पता लगेगा कि आपका चेहरा देश के किस वीर सपूत से मिलता है। स्वामी विवेकानंद के अलावा महात्मा गांधी का भी रोचक तरीके से जीवन वृतांत बताया गया है।
सूरीनाम के राष्ट्रपति बोले...
भारतीय के सूरीनाम पहुंचने की 158वीं एनिवर्सिरी मना रहे
सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी ने कहा- हिंदी लैंग्वेज के स्कूलों पर हमारा फोकस है। यह सम्मेलन हम दोनों देशों के आपसी सहयोग को बढ़ाने में मददगार साबित होगा। मैं अगले 25 बरस के लिए परस्पर सहयोग के अनेक अवसर देखता हूं। भारतीय के सूरीनाम पहुंचने की हम 158वीं एनिवर्सिरी मना रहे हैं। दोनों देशों की कुछ साझा चिंताएं भी हैं। हमें परस्पर सहयोग से स्वास्थ्य के मुद्दे पर काम करना होगा। जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा संक्रमण और खाद्य सुरक्षा पर दोनों देशों को साथ मिलकर तेजी से काम करना होगा।
गुयाना के राष्ट्रपति मोदी से बोले...
आपने दुनिया को दिखा दिया मां-बेटे का रिश्ता कैसा होता है
गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली ने कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को भी सराहा। उन्होंने कहा कि इसके बिना कोई भी आगे नहीं बढ़ सकता। प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि आपने गुयाना का दौरा किया था। तब आप मुख्यमंत्री थे। हम आशा करते हैं कि इस साल के अंत से पहले आपके गुयाना दौरे का सौभाग्य हमें प्राप्त होगा। इस कठिन घड़ी में जब आपने अपनी मां को खो दिया है, आपने दुनिया को एक बार फिर दिखा दिया कि मां - बेटे का रिश्ता कैसा होता है। आप एक अच्छे बेटे हैं।
CM बोले, पश्चिमी देश और रूस से कोई कह सकता है तो वे केवल मोदी जी हैं
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, इंदौर ने अपने दिल के दरवाजे भी खोले हैं और अपने घरों के दरवाजे भी खोले हैं। आज भारत दुनिया को शांति और प्रेम का संदेश दे रहा है। पश्चिमी देश और रूस से अगर कोई कह सकता है तो वे केवल नरेंद्र मोदी जी हैं, जिन्होंने कहा कि युद्ध नहीं, शांति चाहिए। सीएम ने कहा- भारत में दो नरेन्द्र हुए हैं। 100 साल पहले एक नरेंद्र स्वामी विवेकानंद जी थे जिन्होंने भारत को विश्व गुरु बताया था। आज दूसरे नरेंद्र के नेतृत्व में ये कार्य हो रहा है। देश विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। माफी चाहता हूं, हॉल छोटा पड़ गया, लेकिन दिल में जगह की कमी नहीं है। इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने स्वागत संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री के विजन और मार्गदर्शन से हमें अपने लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिलेगी।
प्रवासी भारतीय सम्मेलन का दूसरा दिन, अपडेट्स...
रविवार रात भी मॉरिशस के NRI की तबीयत बिगड़ी
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में मॉरिशस से आए NRI की रविवार रात को तबीयत बिगड़ गई। बताया जाता है कि वे विजयनगर क्षेत्र के एक होटल में ठहरे थे। तत्काल उन्हें भंडारी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (BHRC) ले जाया गया, जहां अब वे वेंटिलर पर हैं। डॉ. विनोद भंडारी के मुताबिक वे हाइपरटेंशन और डायबिटीज के पेशेंट है। रात को उनका ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ था, जबकि शुगर भी 500 पहुंच गई थी। उन्होंने रात को नियमित दवाइयां नहीं ली थी, जिसके चलते उनकी तबीयत बिगड़ी। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. मोहक भंडारी के नेतृत्व में चार सीनियर डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी है। अभी वे वेंटिलेटपर पर हैं लेकिन स्टेबल हैं। अस्पताल में डॉ. आरके झा (मेडिसिन), डॉ. पंकज गुप्ता (कॉर्डियोलॉजी एचओडी), डॉ. सुजन प्रांजल और डॉ. राहुल जैन (न्यूरोलॉजिस्ट) की टीम उनका इलाज कर रही है।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com