18 November 2023 08:52 AM

बीकानेर से खबर : स्टेशन पर पानी लेने उतरे व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आ जाने से व्यक्ति की मौत हो गई। घटना पलाना की है। जहां पर शाम को करीब सवा चार बजे के आसपास ट्रेन से उतरे व्यक्ति की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ के रहने वाले भंवराराम पुत्र बिशनाराम अपनी लड़की के साथ हनुमानगढ़ से जोधपुर ट्रेन में सफऱ कर रहा था। इसी दौरान पलाना में ट्रेन रुकने पर पानी लेने उतरा था। वापसी में पीछे से आने वाली ट्रेन की चपेट में आया और मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के सोयेब व असहाय सेवा संस्थान के ताहिर हुसैन, राजकुमार खडग़ावत मौके पर पहुँचे और शव को एम्बुलेंस से पीबीएम अस्पताल लेकर गए। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com