24 March 2023 07:27 PM

जोग संजोग टाइम्स,
चूरू के सदर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एनएच-52 पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को गंभीर हालत में डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
सदर थाना के एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पीड़ित विजय कुमार (28) धादर निवासी अपने गांव से चूरू जा रहा था, तभी एनएच-52 पर पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई और हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक युवक दो भाइयों में सबसे बड़ा था और उसके पिता भारतीय सेना में हैं. उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
07 September 2022 05:22 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com