09 January 2023 12:52 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
राज्य में पेपर लीक होने से युवाओं के भविष्य पर मंडरा रहा है खतरा- गजेंद्र सिंह खण्डेलवाल धर्मशाला में आयोजित हुई जनाक्रोश सभा निवाई. राज्य की कांगेस सरकार की कार्यशैली से प्रदेश का विकास ही रुक गया है और राजस्थान में अपराध बढ़ गए हैं। इससे आमजन व्यथित है। केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रविवार को खण्डेलवाल धर्मशाला में आयोजित जनाक्रोश सभा को संबोधित कर रहे थे।
प्रदेश की जनता में जबरदस्त आक्रोश है और विधानसभा चुनाव में लोग भाजपा के पक्ष में भारी मतदान करेंगे। राहुल गांधी का कर्जमाफी का वादा जुमला साबित हुआ। मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कर्ज माफी के लिए झूठ बोल रहे हैं। दस बार बिजली का बिल बढ़ाकर महापाप किया है।
प्रदेश में बिजली कटौती हो रही है, जिससे लोग परेशान हैं। किसानों की फसल को डेढ़ गुना लाभकारी मूल्य पर खरीदने के लिए केन्द्र सरकार ने योजना बनाई। केन्द्र सरकार ने ढाई लाख करोड़ रुपए की खाद पर सब्सिडी दी है। खाद पर राज्य सरकार के कालाबाजारी कर चांदी कूटी है। राज्य में स्कूल और कॉलेज में शिक्षकों के अभाव में शिक्षा का स्तर नीचे चला गया। ईआरसीपी पर राज्य सरकार प्रदेश की जनता को भ्रमित कर राजनीति कर रही है।
राज्य सरकार ने ईआरसीपी पर केन्द्र सरकार के नियमों का उल्लंघन किया है। प्रदेश में पेपर लीक होने से युवाओं का भविष्य खतरा मंडरा रहा है। राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल साबित हुई। चार सालों में कांग्रेस के नेता आपस में कुर्सी के लिए लड़ रहे हैं।
सांसद सुखवीर सिंह जौनापुरिया एवं टोडारायङ्क्षसह विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाए। जिला प्रभारी अशोक सैनी, जिला प्रमुख सरोज बंसल, प्रधान रामावतार लांगडी, पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र जैन, जिला अध्यक्ष राजेंद्र पराणा, विधानसभा प्रभारी राजेंद्र सिंह शेखावत, जिला मंत्री प्रभु बाडोलिया, सतीश चंदेल, रामनिवास गुर्जर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमारी शर्मा, सीताराम वर्मा, मास्टर मदनलाल वर्मा, सत्यनारायण चौधरी, रमाकांत शर्मा, गणेश सिंह राजावत, पूर्व विधायक ग्यारसीलाल परिडवाल, विस्तारक जयवीर सिंह, शहर अध्यक्ष अंकुर गुप्ता, देवराज गुर्जर उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com