04 December 2021 01:38 PM

बीकानेर।मिली जानकारी अनुसार फर्जी तरीके से सर्टिफिकेट बांटकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नयाशहर थाने में किकाणी व्यासों के चौक के निवासी मनमोहन कल्ला ने पीजे जोसफ,राजेश तिवाड़ी,विनोद साहु,दिनेश श्रीमाली,हनुमान प्रसाद पुरोहित,आशीष औझा,प्रेमरतन पुरोहित,शिवकुमार छंगाणी,जुगल मोदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपियो ने एकराय होकर फर्जी संस्था बनायी। जिसका अध्यक्ष राजेश तिवाड़ी को बनाया और महासचिव पीजे जोसफ को बनाया। आरोपियेां ने लोगों से कहा कि उनकी संस्था पॉवरलिफ्टींग गेम के सर्टिफिकेट देती है। जिसके एवज में आरोपियों ने प्रार्थी से पैसे ले लिए और फर्जी सर्टिफिकेट दे दिए। जब परिवादी ने इस सर्टिफिकेट का उपयोग करना चाहा तो पता चला कि ये प्रमाण पत्र तो फर्जी है। जिस पर परिवादी ने मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
30 October 2025 02:43 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com