24 August 2023 11:33 AM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,जोधपुर की पुलिस ने नशे तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 10 किलो 100 ग्राम अवैध अफीम का दूध, 241 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया है। साथ ही एक थार कार को भी जब्त किया गया है। आरोपी के कब्जे से एक लोडेड देशी पिस्टल सहित फर्जी नेम प्लेट भी बरामद की गई है। इसके अलावा गाड़ी में पुलिस, एसीबी, मानव अधिकार आयोग आदि पदनामों की नेम प्लेट भी बरामद की गई है। आरोपी एसआई की वर्दी पहनकर तस्करी कर रहा था।जानकारी देते हुए डीसीपी वेस्ट गौरव यादव ने बताया की तस्करी की सूचना पर एडीसीपी चंचल मिश्रा और एसीपी को एक टीम बनाकर प्रभावित कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए गए थे। DST टीम वेस्ट के प्रभारी मनोज कुमार ने सूचना दी की कुड़ी थाना क्षेत्र में एक एसयूवी थार गाड़ी में पुलिस सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहने हुए एक व्यक्ति आ रहा है। उसकी गाड़ी में मादक पदार्थ और हथियार हो सकते हैं।इस पर कुड़ी एसएचओ देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में नाकाबंदी की गई। इस दौरान थार कार के चालक ने तेज स्पीड में नाकाबंदी तोड़कर भागने लगा। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास भी किया।एसएचओ ने गाड़ी के टायर पर फायर किया, लेकिन वो मिस हो गया। इधर थार कर का चालक आगे भागने लगा। एसीपी बोरानाडा नरेंद्र सिंह देवड़ा, एल विवेक विहार, बासनी, लूणी, झवर थाना पुलिस ने नाकाबंदी की। वहीं पुलिस की चेतक टीम ने भी पीछा किया।आरोपी के कल्याणपुर की तरफ जाने लगा। बालोतरा के एसपी को सूचित किया गया। वहीं कल्याणपुर पुलिस की भी मदद ली गई। इसके बाद पुलिस ने कल्याणपुर टोल नाके के पास थार को रुकवाया गया। चैकिंग के दौरान उसके पास 10 किलो 100 ग्राम अफीम, 241 किलो 600 ग्राम डोडा बरामद किया गया।एक यूएसए मार्क लिखा हुआ वैपन भी बरामद किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर तस्कर दिनेश सिंह पुत्र धोकल सिंह राजपुरोहित निवासी राजबेरा डोली पुलिस थाना कल्याणपुर बाड़मेर को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अब उससे मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियार खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ बोरानाडा थाने में आर्म्स एक्ट सहित मोटर व्हीकल एक्ट के मामले भी पूर्व में दर्ज हैं।पुलिस कार्रवाई ने डीएसटी पश्चिम टीम के मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल साइबर सेल प्रेम चौधरी, हेड कांस्टेबल बजरंग सिंह, कांस्टेबल दिनेश (मुख्य भूमिका), कांस्टेबल सुनील (मुख्य भूमिका), बलवीर फरसाराम शामिल रहे। डीसीपी वेस्ट गौरव यादव ने इन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com