20 March 2022 12:41 PM

जोग संजोग टाइम्स ,बीकानेर
टांके में डूबने से 6 साल की बच्ची की मौत:खेलते समय घर के आंगन में बने टांके में गिरी, परिजनों को 2 घंटे बाद चला पता
डूंगरपुर
निर्माणाधीन मकान के टांके में डूबने से एक 6 साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के डूबने का पता घर के लोगों को दो घंटे बाद लगा। परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही उसे घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के थाणा गांव निवासी कमलेश पाटीदार की बेटी जैनी (6) घर के आंगन में खेल रही थी। खेलते-खेलते बच्ची घर के आंगन में पानी के टांके में जा गिरी। काफी देर तक बच्ची जैनी दिखाई नहीं दी तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन की। घर और आसपास तलाश करने पर भी उसका पता नहीं लगा। इस पर परिवार के लोगों ने टांके में देखा। टांके के अंदर तलाश करने पर बच्ची जैनी डूबी हुई मिली। पिता कमलेश पाटीदार समेत परिवार के लोग जैनी को बाहर निकालकर डूंगरपुर हॉस्पिटल लेकर आए। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
जैनी पहली कक्षा में पढ़ाई कर रही थीं।
घटना की सूचना पर अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली, लेकिन परिवार के लोगों ने डूबने से सामान्य मौत बताकर पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। वहीं, परिवार के लोगों ने किसी तरह की रिपोर्ट से भी मना कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग बच्ची का शव लेकर वापस गांव चले गए और अंतिम संस्कार किया।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
02 November 2021 09:13 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com