07 May 2024 05:33 PM

राजस्थान में वैशाख महीने में आसमान से आग बरस रही है। सोमवार को सुबह से शाम तक कड़कती धूप और लू के थपेड़ों ने परेशान किया। देर शाम तक कोई राहत नहीं मिली। भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर आई है। राजस्थान में इस बार मानसून को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने दक्षिणी पश्चिमी मानसून को लेकर अपना पहला दीर्घावधि पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून जून की शुरुआत में केरल पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद यह कर्नाटक, मुम्बई, गुजरात होते हुए जून अंत तक राजस्थान पहुंचेगा। मौसम विभाग की मानें तो मानसून की सक्रियता से पूर्व बरसात भी होती है। इसके बाद ही धूप और गर्मी के तेवर कम होने के आसार हैं। मार्च से मई की शुरुआत में तापमान पहली बार 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। तेज धूप और लू कचोट रही है। बीते अप्रेल में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बरसात-ओलवृष्टि, बादल छितराने का दौर चला था। तापमान लगातार 34 से 39.8 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था। मई की शुरूआत में सूरज की तपन बढ़ गई है।

RELATED ARTICLES
23 September 2022 05:09 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com