19 October 2022 01:48 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
खण्ड नोखा के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से मंगलवार को वीर तेजा जाट धर्मशाला में दीपावली स्नेह मिलन व अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बोलते हुए बीसीएमओ डॉ कैलाश गहलोत ने सभी को दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए सीएचओ के कार्य की सराहना की। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना का लाभ प्रत्येक ग्राम के आमजन को देने का आह्वान किया। डॉ अरविंद राजपुरोहित ने आयुष्मान भारत योजना के बारे में बताया। इससे पूर्व सीएचओ यूनियन की ओर से नोखा के नवनियुक्त बीसीएमओ डॉ कैलाश गहलोत, चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविंद राजपुरोहित का साफा व शॉल ओढ़ाकर अभिनन्दन किया।कार्यक्रम में बीपीएम दिनेश रँगा, लेखाकार अश्वनी व्यास, बीएचएस दिनेश आचार्य व बीएनओ गणेश तालनिया, सीएचओ सुभाष नैण, समी जाट आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में खण्ड नोखा के सभी सीएचओ और स्टाफ मौजूद रहे।
*कार्यकारिणी का गठन*
स्नेह मिलन समारोह के पश्चात सीचओ यूनियन के जिला अध्यक्ष शंकरलाल जाखड़ ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नोखा ब्लॉक अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से श्रवण जाट व उपाध्यक्ष पद पर मनीष ज्याणी को नियुक्त किया। जाखड़ ने अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति जल्दी करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन महेश कुमार शर्मा ने किया। शारदा बिश्नोई ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यकारिणी का गठन

RELATED ARTICLES
14 April 2022 12:45 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com