29 October 2021 08:23 AM

भरतपुर। मिली जानकारी अनुसार खुद की बहन को परेशान किए जाने का बदला लेने को भाई ने अपने जीजा की बहन से दुष्कर्म किया। आरोपी के दोस्त ने युवती से रेप किया और दोनों ने वीडियो भी बना लिया। फिर उसे पीड़िता के रिश्तेदारों को भेज दिया। पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। मामला 19 अक्टूबर का है। गिरफ्तारी गुरुवार को हुई है। भरतपुर के मथुरा गेट थाने में पीड़िता ने मामला दर्ज कराया था।
पीड़ित युवती ने बताया की उसकी बड़ी बहन की डिलीवरी हुई थी। उससे मिलने वह जनाना अस्पताल आई थी। तभी उसके पास भाभी का फोन आया। दोपहर एक बजे युवती को शहर के बिजली घर चौराहे पर आने को कहा। वह बिजली घर चौराहे पर पहुंची। वहां उसकी भाभी का भाई और उसकी मौसी का लड़का मिले। दोनों ने झूठ बोलकर उसे बाइक पर बैठा लिया और एक होटल ले गए। होटल में दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। युवती ने रिपोर्ट में बताया कि वीडियो वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी देकर आरोपी उसे बुलाते हैं।
गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका जीजा उनकी बहन को परेशान करता था। इसी वजह से उन्होंने जीजा की बहन के साथ रेप कर उसका अश्लील वीडियो बनाया। पुलिस ने सौरभ को शहर के सुभाष कॉलोनी से और पवन को उत्तर प्रदेश के मालगांव से गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES
 
        				30 October 2025 02:43 PM
 
        				16 December 2022 07:33 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com