17 May 2022 06:50 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर मंगलवार को एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय में जिला एनसीडी इकाई एवं जिला चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया।
जिला चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी ने बताया कि शिविर के दौरान आमजन को उच्च रक्तचाप से बचाव की जानकारी दी गई। शिविर में 60 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। शिविर में उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह का एक-एक नया रोगी पाया गया। फिजियोथैरेपी में डॉ. मनीष गहलोत एवं डॉ ऋषि शर्मा द्वारा 25 मरीजों को थैरेपी दी गई। साथ ही सलाह एवं उपचार दिया गया। इस दौरान एनसीडी प्रभारी डॉ. संजय खत्री और विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा रोगियों की जांच की गई और गैर संचारी रोगों की जानकारी एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया। शिविर में डॉ. नीरज अरोरा, डॉ. जसविंदर गिल, डॉ. अनीता सिंह, डॉ. इशिका वशिष्ठ, डॉ. इन्दु दायमा आदि चिकित्सक सेवाएं देंगे। शिविर में हृदय रोग, हाईपरटेंशन, डायबिटिज संबंधित स्क्रीनिंग भी की गई एवं आवश्यक बचाव एवं उपचार बताए गए।

RELATED ARTICLES
13 January 2022 06:17 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com