19 June 2022 02:01 PM

जोग संजोग टाइम्स,
पटना एयरपोर्ट पर रविवार को स्पाइस जेट की फ्लाइट SG-725 के इंजन में आग लग गई। विमान पटना से दिल्ली जा रहा था। आग लगने के बाद फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई है। आग लगने से इंजन से धुआं निकलने लगा।
विमान ने रविवार दोपहर 11.55 पर उड़ान भरी थी। 12.20 पर विमान में धमाके के साथ आग लग गई। 10 मिनट बाद पायलट ने सूझबूझ से विमान को एयरपोर्ट पर लैंड करा लिया।
DGCA ने कहा कि पक्षी के टकराने से इंजन में आग लगी। इसके बाद विमान की सेफ लैंडिंग करवाई गई। सभी यात्री एयरपोर्ट के अंदर ही हैं। दूसरी फ्लाइट से सभी को दिल्ली भेजने की तैयारी की जा रही है।
कोई भी यात्री घायल नहीं
फ्लाइट में 185 यात्री सवार थे। फ्लाइट को सुरक्षित लैंड करा लिया गया है। फिलहाल यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया है। किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि किस वजह से इंजन में आग लगी है।
10 मिनट तक 185 लोगों की सांसें अटकी रही।
तेज आवाज के साथ लगी आग, उठने लगा धुआं
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एयरपोर्ट के उड़ान भरते ही उसमें तेज धमाका हुआ। आवाज इतनी जोरदार थी कि सभी सहम गए। इसके बाद आग की लपटें उठने लगी। एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई।
अधिकारियों ने कहा-बर्ड हिटिंग का मामला हो सकता है
घटना के तुरंत बाद पटना के सभी बड़े अफसर एयरपोर्ट पर पहुंचे। SSP मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि विमान के एक विंग में आग लग गई थी। DM चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि ये बर्ड हिट का मामला हो सकता है, फिलहाल जांच कराई जा रही है।
पायलट ने कहा- हालात कंट्रोल में है तब जान में जान आई
फ्लाइट में बैठे पैसेंजर ने कहा कि विंडो से स्पार्क निकलता हुआ दिख रहा था। हम लोग विंडो साइड में बैठे थे। आग का स्पार्क साफ दिखाई दे रहा था। इसी दौरान पायलट ने कहा- स्थिति अंडर कंट्रोल है। तब जान में जान आई।
महिला यात्री बोली- फ्लाइट में बहुत आवाज आ रही थी
महिला यात्री ने बताया कि टेक ऑफ के 10-15 मिनट बाद ही समझ में आ गया, कुछ तो गड़बड़ है। फ्लाइट में बहुत आवाज आ रही थी। प्लेन कभी राइट-कभी लेफ्ट हो रही थी। थोड़ी देर के लिए बहुत डर गई थी।

RELATED ARTICLES
 
        				30 October 2025 02:43 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com