27 October 2022 01:43 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
बजरंग धोरा एरिया में एक महिला की मौत के बाद अब पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी के आगे मृतका के परिजन हंगामा कर रहे हैं। आरोप है कि जेसीबी मशीन से महिला को कुचलकर हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने अब तक इसे हत्या के रूप में पुष्टि नहीं की है।बताया जा रहा है कि प्रेम बाई पत्नी चेतनराम देर रात बजरंग धोरा के पास से किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौट रही थी। रास्ते में कुछ लोगों ने उसके गले से चैन छीनने का प्रयास किया। महिला की पकड़ मजबूत थी और चैन बचा ली। इस दौरान महिला और युवकों में बोलचाल भी हुई। नाराज हुए युवक कुछ देर बाद जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे और महिला को कुचल दिया। राहगीर उसे लेकर पीबीएम अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि महिला की हत्या की गई है जबकि दूसरी और पुलिस इसे सीधे सीधे हत्या का का मामला नहीं मान रही है। पुलिस इसे दुर्घटना के रूप में भी देख रही है।बीछवाल थानाधिकारी महेंद्र दत्त ने बताया कि मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है, जिसकी जांच की जाएगी। इससे पहले कुछ नहीं कहा जा सकता। सुबह पोस्टमार्टम से पहले बड़ी संख्या में परिजन मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने जेसीबी चलाने वाले युवकों को गिरफ्तार करने की मांग की। थानाधिकारी ने बताया कि दो युवकों को हिरासत में लिया गया है, जिसमें एक जेसीबी चलाने वाला भी शामिल है।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
23 September 2022 03:14 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com