17 February 2023 02:00 PM

जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर में स्थित “रेडटेप” शोरूम में चोरों ने सेंधमारी करके न सिर्फ नगद रुपए और कपड़े चोरी किए, बल्कि महंगी कीमत के कई जूतों की जोड़ी भी अपने साथ ले गए। चोरों ने हर किसी जूते काे उठाने के बजाय कीमती जूतों को पसंद किया। अब इस मामले में कोटगेट थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लग गई है।
दरअसल, बीकानेर के स्टेशन रोड पर स्थित रेडटेप के शो रूम की मैनेजर रश्मि ओझा ने इस आशय का मामला दर्ज कराया है। उसने बताया कि सुबह जब शो रूम खोला तो पता चला कि दुकान में सामान बिखरा हुआ है। केश काउंटर से रुपए गायब है। कुछ कपड़े भी चोर उठाकर ले गए। इसके बाद जूतों का मिलान किया गया तो महंगे जूते भी गायब मिले। दुकान में फर्स्ट फ्लोर पर शीशा टूटा हुआ था। शीशे तोड़कर ही चोर अंदर घुसे और रिसेप्शन तक पहुंचे। यहां से रुपए निकालने के बाद कपड़े और जूते भी उठाकर ले गए।
कोटगेट पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है। दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिसके आधार पर पड़ताल की जा रही है। मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी देखा जा रहा है। कोटगेट पुलिस के साथ साइबर टीम भी पता लगाने में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES
17 December 2022 02:53 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com