05 February 2022 04:01 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार डूंगरपुर
सड़क किनारे खड़े टैंकर से बाइक टकरा गई। हादसे में शुक्रवार रात युवक की मौत हो गई। बेटे का शव देखकर पिता का रो रोकर बुरा हाल हो गया। आज सुबह परिवार के लोग अस्पताल में जमा हो गए। उन्होंने टैंकर मालिक को पकड़ने की मांग की। फिलहाल पुलिस समझाने का प्रयास कर रही है।
डूंगरपुर के धम्बोला थानाधिकारी भैयालाल आंजना ने बताया कि हादसे में राजेन्द्र उर्फ़ राजू (25) पुत्र शम्भूलाल रोत की मौत हो गई। वह मजदूरी करता था। शुक्रवार रात बाइक पर सीमलवाडा जा रहा था। धम्बोला-सीमलवाडा रोड पर एसडीएम ऑफिस के सामने सड़क किनारे खड़े पानी के टेंकर से राजेन्द्र की बाइक टकरा गई। सिर, हाथ-पैर पर गंभीर चोट आई और लहूलुहान हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस प्राइवेट वाहन से घायल हॉस्पिटल लेकर गई। डॉक्टर ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक के पिता शंभूलाल रोत समेत परिवार के लोग हॉस्पिटल पहुंच गए। बेटे राजेंद्र को मृत देखकर फूट-फुटकर रोने लगे। परिजन टैंकर मालिक को पकड़ने के बाद ही पोस्टमार्टम कराने की मांग पर अड़े है। राजेन्द्र की शादी करीब 4 साल पहले हुई थी। उसके 2 साल का एक बेटा है।

RELATED ARTICLES
07 September 2022 05:16 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com