23 June 2022 01:54 PM

जोग सजोग टाइम्स,
जिले के महाजन थाना इलाके में नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। जिसका शव 24 घंटे बाद मिला है। बताया जा रहा है कि युवक महाजन में रहने वाला था और कल से घर से गायब था। नहर के पास कपड़े मिलने के बाद उसकी तलाश की गई।महाजन में रहने वाले अशोक देरासरी बुधवार दोपहर से ही गायब था। इधर-उधर पता लगाने पर उसके कपड़े इंदिरा गांधी नहर के पास मिले थे। इस पर नहर में तलाशी शुरू की गई। कल देर शाम तक नहर में तलाश हुई लेकिन वो नहीं मिला। बुधवार सुबह फिर से खोज शुरू हुई, तब कंवरसेन लिफ्ट से अशोक का शव बरामद हो गया। अभी तय नहीं हो पाया है कि अशोक वहां नहाने नहर में उतरा था या फिर सुसाइड करने के लिए। अशोक खुद का काम करता था और आर्थिक रूप से कोई खास परेशानी नहीं थी। किसी तरह के डिप्रेशन या परेशानी का मसला भी सामने नहीं आ रहा है। ऐसे में इस तरह नहर में कूदने का कारण पता नहीं चल रहा। उधर, पुलिस ने फिलहाल उसका शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मामले की छानबीन शुरू नहीं हो पाई है।
नहर में कई मौतें
इंदिरा गांधी नहर में मौत के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। कभी दुर्घटनावश नहर में गिरने से मौत हो रही है तो कभी जानबूझकर छलांग लगाकर सुसाइड की जा रही है।

RELATED ARTICLES
16 August 2022 06:29 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com