11 March 2022 03:10 PM
जोग संजोग टाइम्स , बीकानेर
मेघालय के राज्यपाल मलिका का जोधपुर दौरा:मारवाड़ जाट महासभा समाज सेवा सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे, किताब लॉन्च की
जोधपुर
मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने ने जोधपुर प्रवास के दौरान आज मारवाड जाट समाज: शैक्षिक एवं सामाजिक जागृति पुस्तक का विधिवत विमोचन किया। विमोचन समारोह जोधपुर के मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सी आर चौधरी, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, पूर्व मंत्री रामनारायण डूडी और मदन कौर भी अतिथि के रुप में मौजूद रहे। इस पुस्तक का लेखन महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के पूर्व कुलपति डॉ. गंगाराम जाखड, कॉलेज शिक्षा की सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. एच आर ईशराण, एवं श्री किसान सुसु स्थान लाइब्रेरी के जोगाराम सारण द्वारा किया गया है। पुस्तक के विमोचन समारोह में मारवाड़ जाट महासभा संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के अलावा जाट समाज के प्रमुख जिम्मेदार नेता भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मौजूद मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक।

मदन कौर ने पुस्तक के बारे में कहा कि यह समाज के लिए मिसाल कायम करेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा व सामाजिक कार्य से जुड़ने की बात कह कर कहा कि समाज में शिक्षा व जागृति की जरुरत है। नई पीढ़ी नशे की ओर जा रही है। इन्हें नशे से बचाने के लिए समाज में सुधार की आवश्यकता है। महेन्द्र मुण्डन ने जाट समाज के लिए कविता पाठ किया। मारवाडी में कविता बोलते हुए समाज में सीख की बात कही। दो बात थारे आप री थोडी ध्यान सू सुणजे जाट….. शीर्षक कविता में जाट समाज का इतिहास पीरो दिया।
इस कार्यक्रम में जाट समाज के डॉ. गंगा राम जाखड़, पूर्व आईपीएस बीआर ग्वाला, पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी ,पूर्व आईपीएस महेन्द्र सिंह चौधरी, पूर्व जिला प्रमुख मुन्नी देवी गोदारा, महात्मा गांधी अस्पताल की अधीक्षक डॉ. राजश्री चौधरी,पूर्व एडीएम जोधपुर भूरा राम चौधरी, केरु प्रधान अनुश्री पूनिया, पीपाड़ प्रधान सोनिया चौधरी, पूर्व एडिशनल एसपी आईदान राम चौधरी व पूर्व विधायक नारायण राम बेड़ा मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
31 January 2022 12:43 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com