15 February 2022 11:26 AM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार जयपुर । राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता के साथ अब राजभाषा बनाने की मांग उठने लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थानी को राज्य की राजभाषा घोषित करने की मांग की है। वुसंधरा राजे ने सीएम अशोक
गहलोत को चिट्ठी लिखकर राजस्थानी को राजभाषा बनाने की मांग की है।
राजे ने लिखा है कि राजस्थान की मातृभाषा दुनिया की सबसे समृद्ध भाषाओं में से एक है। इससे हमारी संस्कृति की पहचान है और हमारी भावनाएं जुड़ी हुई है। प्रत्येक राजस्थानी का सपना है कि राजस्थानी भाषा को राजभाषा बनाया जाए। गोवा में गोवा, दमन-दीव, राजभाषा अधिनियम 1987 से कोंकणी भाषा को राजभाषा बनाया है। छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ राजभाषा अधिनियम संशोधन 2007 से छत्तीसगढ़ी भाषा और झारखण्ड में बिहार राजभाषा (झारखण्ड संशोधन) अधिनियम 2018 से मगही भोजपुरी सहित 17
भाषाओं को राजभाषा बनाया गया है। राज्य सरकार बिल ला सकती है। राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता मिले बिना राज्य की राजभाषा बनाया जा सकता है। राज्य सरकार विधानसभा में बिल लाकर ऐसा कर सकती है। कई राज्यों ने बिल लाकर स्थानीय भाषाओं को राजभाषा का दर्जा दिया है।

RELATED ARTICLES
23 September 2023 11:21 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com