08 November 2022 04:47 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
करणी एनिमल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से संचालित किशोर गौशाला संवर्धन कार्यक्रम के तहत संस्थान द्वारा जय हनुमान गौशाला बगसेऊ को गोवंश हितार्थ एक लाख रुपए की नगद राशि भेंट की। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डॉ. भवानी एस जालप ने बताया कि किशोर गौशाला संवर्धन कार्यक्रम के तहत गौशालाओं में उचित चारा-पानी, टीन शेड निर्माण एवं चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है।*संस्थान के अध्यक्ष रमेश ने समस्त पशु पालकों एवं गौशाला संचालकों से गाय के गोबर तथा गोमूत्र से उपयोगी उत्पादों का निर्माण कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने का आह्वान किया तथा गांव एवं शहर के गो- प्रेमी युवाओं को संगठित कर गौ रक्षा करनी होगी।इस दौरान संस्थान के सदस्य कन्हैया लाल सोनी, पशुधन सहायक सूर्य प्रकाश, विष्णु भार्गव, गौरीशंकर, श्याम पंचारिया, गुमान सिंह डॉ, सौरभ सिंह, बिठु इत्यादि सदस्यगण उपस्थित रहे।
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
करणी एनिमल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से संचालित किशोर गौशाला संवर्धन कार्यक्रम के तहत संस्थान द्वारा जय हनुमान गौशाला बगसेऊ को गोवंश हितार्थ एक लाख रुपए की नगद राशि भेंट की। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डॉ. भवानी एस जालप ने बताया कि किशोर गौशाला संवर्धन कार्यक्रम के तहत गौशालाओं में उचित चारा-पानी, टीन शेड निर्माण एवं चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है।

संस्थान के अध्यक्ष रमेश ने समस्त पशु पालकों एवं गौशाला संचालकों से गाय के गोबर तथा गोमूत्र से उपयोगी उत्पादों का निर्माण कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने का आह्वान किया तथा गांव एवं शहर के गो- प्रेमी युवाओं को संगठित कर गौ रक्षा करनी होगी।इस दौरान संस्थान के सदस्य कन्हैया लाल सोनी, पशुधन सहायक सूर्य प्रकाश, विष्णु भार्गव, गौरीशंकर, श्याम पंचारिया, गुमान सिंह डॉ, सौरभ सिंह, बिठु इत्यादि सदस्यगण उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES
20 January 2024 12:52 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com