02 February 2023 01:23 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
माैसम का मिजाज भांपने में अब माैसम विभाग भी चूकने लगा है। एक दिन पहले तक पूर्वानुमान में लगातार आसमान साफ बताया गया लेकिन बुधवार काे अचानक काेल्ड वेव चलने लगी। एक रात में ही 4 डिग्री पारा नीचे आकर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
बुधवार सुबह के हालात देख वेबसाइट फिर अपडेट की गई और उसमें काेल्ड वेव शाे किया गया। सोमवार को बादल छाने के बाद भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री था। मंगलवार काे आठ और बुधवार काे सीधे 4 डिग्री रिकार्ड किया गया। यानी दाे दिन में 6 डिग्री तापमान लुढ़क गया। पश्चिमी विक्षाेभ के समय यहां मावठ और बारिश की भी संभावना जताई थी लेकिन वाे भी नहीं हुआ।
ऐसे में अब माैसम विभाग के आकलन पर सवाल उठने लगा है। एक दिन पहले तक माैसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया था कि अब लगातार तापमान 8 से 10 डिग्री रहेगा लेकिन अगले ही दिन उसके उलट काेहरा छाया और ठंडी हवा चलने लगी। बुधवार के पूर्वानुमान के तहत तापमान फिर बढ़ेगा। 7 फरवरी तक 12 डिग्री तक रात का पारा पहुंचेगा और दिन में 30 डिग्री तक रहेगा। इस बीच बुधवार काे दिन का पारा 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

RELATED ARTICLES
23 March 2022 11:42 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com