07 March 2022 06:09 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 7 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित कर दिए गए हैं।
औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक सुभाषचंद्र मुटनेजा ने बताया कि सादुल कॉलोनी स्थित मिलन मेडिकोज एवं रिड़मलसर पुरोहितान स्थित करणी फार्मास्यूटिकल्स का अनुज्ञापत्र 9 से 10 मार्च (दो दिन) के लिए, दियातरा स्थित ज्योति मेडिकल स्टोर, सदर बाजार देशनोक स्थित लक्ष्मी मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 9 से 11 मार्च (3 दिन) तथा लखारा चौक नोखा स्थित कृष्णा मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 9 से 15 मार्च (7 दिन) के लिए निलंबित कर दिया गया है।
मुटनेजा ने बताया कि कुचौर आथुणी स्थित विकास मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, बाधनू तहसील नोखा स्थित वासु मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 9 से 18 मार्च (10 दिन) के लिए निलम्बित कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
15 January 2022 01:29 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com