14 September 2023 05:21 PM

जोग संजोग टाइम्स,
राजकीय विधि महाविद्यालय में गुरुवार को हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ भगवाना राम विश्नोई ने कहा कि हिंदी को संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को राजभाषा के रूप में मान्यता दी थी। हर साल हम 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाते हैं ताकि हम लोग हिंदी के महत्व को समझें और इसे बढ़ावा दें। हिंदी भारत की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है और यह देश की विविधता में एकता का प्रतीक है। महाविद्यालय में इस अवसर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें महाविद्यालय के समस्त स्टाफ भाग लिया।
इसके अलावा, श्री जैन कन्या पीजी महाविद्यालय में हिंदी दिवस के अवसर पर कविता पाठ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संध्या सक्सेना ने कहा कि वर्तमान समय में हिंदी भाषा का महत्व कम नहीं है, और इससे पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति को नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि छात्रों को भाषा का ज्ञान स्वयं के पूर्ण विकास के लिए करना होगा। इस अवसर पर छात्राओं ने कविता के माध्यम से हिंदी भाषा के प्रति अपने भाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ व्याख्याता डॉ राजेंद्र जोशी, डॉ धनपत जैन, डॉ प्रीती मोहता, निर्मला सांखला, पल्लवी चौहान भी मौजूद थे। कविता पाठ कार्यक्रम का संचालन निर्मला सांखला ने किया।

RELATED ARTICLES
03 January 2023 06:20 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com