18 August 2022 04:41 PM

जोग संजोग टाइम्स,
संभाग के विभिन्न वन मण्डलों में पदस्थापित सहायक वनपाल से वनपाल एवं वनरक्षक से सहायक वनपाल के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। पदोन्नति समिति द्वारा 16 व 17 अगस्त को बैठक आयोजित कर कुल 87 वन कार्मिकों को पदोन्नति दी गई।
संभागीय मुख्य वन संरक्षक जय प्रकाश ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा अनुभव में प्रदान छूट का उपयोग करते हुए विभिन्न वन मण्डलों के 24 सहायक वनपालों को वनपाल के पद पर पदोन्नति दी गई। इसी प्रकार बुधवार को विभिन्न वन गण्डलों के 63 वनरक्षकों को सहायक वनपाल पद पर पदोन्नति दी गई।
संभागीय मुख्य वन संरक्षक अध्यक्षता में हुई समिति की बैठक में उप वन संरक्षक, बीकानेर रंगास्वामी ई. उप वन संरक्षक, चूरू सविता दहिया, उप वन संरक्षक श्रीगंगानगर सुरेश आबुसरिया, उप वन संरक्षक, हनुमानगढ करण सिंह काजला, उप वन संरक्षक वीरेन्द्र सिंह जोरा, उप वन संरक्षक दिलिप सिंह, उप वन संरक्षक डॉ. सुनील कुमार गौड़ उपस्थित रहे। विभागीय पदोन्नति पर कार्मिकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

RELATED ARTICLES
29 August 2023 12:59 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com