13 March 2022 01:16 PM
जोग संजोग टाइम्स , बीकानेर
दिल्ली पुलिस ने लूट करने वाले एक बड़े गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार भी किया है। आरोपियों के पास से 1.26 करोड़ रुपये कैश, 10 लाख रुपये का सोना, लूटे गए कैश से खरीदी गई 2 स्कूटी, 2 देसी कट्टे व 4 जिंदा कारतूस व अपराध में प्रयुक्त एक बाइक भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कृष्ण कुमार उर्फ सचिन, बॉबी वर्मा, शिवम गौर, तरुण सहगल और स्पर्श अग्रवाल शामिल है।
पुलिस के मुताबिक, 2 मार्च को गोविंद और नरेंद्र अग्रवाल खुचा महाजनी चांदनी चौक से 1.15 करोड़ रुपये जमा करने स्कूटी से रोहिणी जा रहे थे। वे चंदगी राम अखाड़ा लाल बत्ती पार कर वजीराबाद की ओर बढ़े और मजनू का टीला गुरुद्वारा के पास पहुंचे तो बाइक सवार तीन लोगों ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके बाद स्कूटी फिसलने से गोविंद और नरेंद्र अग्रवाल गिर गए। इसके बाद लुटेरे उनके पास आ गए और बैग छीनने का प्रयास करने लगे। दोनों ने विरोध करने की कोशिश की तो लुटेरों ने पिस्टल निकाल कर 1.14 करोड़ रुपये नकद ले जा रहे बैग को जबरन लूट लिया।

RELATED ARTICLES
29 March 2026 05:15 PM
12 January 2023 06:21 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com