23 March 2022 11:51 AM
जोग संजोग टाइम्स ,बीकानेर
RBSE मेन एग्जाम-2022 कल से:पहले दिन 12वीं साइकोलॉजी का पेपर; 10वीं की परीक्षाएं 31 मार्च से, स्कूल कल से ऑनलाइन सत्रांक भी भेज सकेंगे
अजमेर
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2022 की मुख्य परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होंगी। सीनियर सेकेंडरी परीक्षाएं गुरुवार 24 मार्च से शुरू और मंगलवार 26 अप्रैल को समाप्त होगी। सेकेंडरी प्रवेशिका और समकक्ष परीक्षाएं गुरुवार 31 मार्च से शुरू होगी और मंगलवार 26 अप्रैल को समाप्त होगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9 से 11:45 बजे तक होगी।
इसके लिए बोर्ड कार्यालय में कंट्रोल रूम शुरू कर दिया गया है। कोई भी समस्या होने पर कंट्रोल रूम में सम्पर्क किया जा सकता है। साथ ही स्कूलों को संत्राक 24 मार्च से ऑनलाइन भेजने होंगे। इसके लिए लास्ट डेट 23 अप्रैल रखी गई है। इसके बाद लेट फीस लगेगी। बोर्ड एग्जाम में करीब 20 लाख 18 हजार स्टूडेंट शामिल होंगे और करीब 6 हजार केंद्र है।स
10वीं व 12वीं के सत्रांक 24 से ऑनलाइन भेजे जा सकेंगे
बोर्ड परीक्षा- 2022 के सत्रांक ऑन लाईन भरे जाएंगे। ये सत्रांक 24 से ऑन लाइन भेजे जा सकेंगे। इस संबंध में बोर्ड द्वारा दिशा निर्देश जारी किए गए। बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि उच्च माध्यमिक , माध्यमिक , वरिष्ठ उपाध्याय , प्रवेशिका एवं व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा 2022 के नियमित परीक्षार्थियों के सत्रांक विद्यालयों द्वारा ऑन लाईन 24 मार्च 2022 से 23 अप्रेल 2022 तक भरे जा सकेंगे। स्कूल बोर्ड वेबसाइट पर 2022 ’ लिंक पर ये सत्रांक अपलोड कर सकेंगे। सत्रांक भरने सम्बन्धित प्रक्रिया एवं निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। इनका भली - भांति अध्ययन कर सत्रांक भरने की कार्यवाही की जाए। बोर्ड ने स्कूल प्रमुखों को निर्देशित किया है कि सत्रांक अपलोड करने के पश्चात इसकी हार्ड कॉपी सुरक्षित रखें। बोर्ड को प्रेषित नहीं की जाए।
निर्धारित डेट के बाद लगेगी लेटफीस
निर्धारित अवधि तक सत्रांक नहीं भरने अथवा भरकर लॉक करने के पश्चात कोई त्रुटि सुधार 30 अप्रैल 2022 तक विलम्ब / संशोधन शुल्क 50 रुपए प्रति परीक्षार्थी ( सम्पूर्ण विषय ) अधिकतम 5000 रुपए प्रति विद्यालय प्रति परीक्षा एवं इसके पश्चात दिनांक 7 मई 2022 तक दुगुने विलम्ब / संशोधन शुल्क 100 रुपए प्रति परीक्षार्थी ( सम्पूर्ण विषय ) अधिकतम 10000 रुपए प्रति विद्यालय प्रति परीक्षा ई - मित्र पर जमा कर ऑन लाईन सत्रांक भरना / संशोधन किया जा सकेगा।
कंट्रोल रूम शुरू
बोर्ड परीक्षा 2022 के संचालन के लिए बोर्ड कार्यालय में 21 मार्च 2022 को सुबह 6 बजे से कंट्रोल रूम शुरू किया गया है। जो 26 अप्रैल 2022 तक कार्यरत रहेगा। परीक्षा संबंधी शिकायत दूरभाष नंबरों पर संपर्क कर दर्ज करा सकते हैं। परीक्षार्थियों के नामांक, केंद्र संबंधी जानकारी बोर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध है। बोर्ड कंट्रोल रूम फोन नंबर 0145-2632866, 2632867, 2632868 पर संपर्क किया जा सकता है।
यहां देखें TIME-TABLE
सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के प्रथम दिन 24 मार्च को मनोविज्ञान विषय की परीक्षा होगी। शुक्रवार 25 मार्च को पर्यावरण विज्ञान 26 मार्च को लोक प्रशासन विषय की परीक्षा होगी। 28 मार्च शारीरिक शिक्षा, 29 मार्च को समस्त संगीत विषय, 30 मार्च को समाज शास्त्र, 1 अप्रैल को संस्कृत साहित्य / संस्कृत वाङ्मय, 4 अप्रैल को भूगोल / लेखाशास्त्र / भौतिक विज्ञान, 6 अप्रैल को अंग्रेजी अनिवार्य, 8 अप्रैल को हिन्दी अनिवार्य, 11 अप्रैल को इतिहास / व्यवसाय अध्ययन / कृषि रसायन विज्ञान / रसायन विज्ञान, 12 अप्रैल को अंग्रेजी साहित्य / टंकण लिपि (हिन्दी), 13 अप्रैल को गणित, 16 अप्रैल को अर्थशास्त्र / शीघ्र लिपि - हिन्दी-अंग्रेजी / कृषि जीव विज्ञान / जीव विज्ञान की परीक्षा होगी।
18 अप्रैल को कंप्यूटर विज्ञान, इन्फॉरमेटिक्स प्रैक्टिसेस, 19 अप्रैल को गृहविज्ञान, 20 अप्रैल को दर्शनशास्त्र सामान्य विज्ञान, 21 अप्रैल को राजनीति विज्ञान / भूविज्ञान / कृषि विज्ञान की परीक्षा होगी। 22 अप्रैल को व्यावसायिक विषयों और वरिष्ठ उपाध्याय विषयों की परीक्षा होगी। 23 अप्रैल को हिन्दी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिंधी साहित्य, गुजराती साहित्य, पंजाबी साहित्य, राजस्थानी साहित्य, फारसी, प्राकृत भाषा / टंकण लिपि (अंग्रेजी) और 26 अप्रैल को चित्रकला विषय की परीक्षा होगी।
सेकेंडरी परीक्षा के प्रथम दिन गुरुवार 31 मार्च को अंग्रेजी अनिवार्य विषय की परीक्षा होगी। 5 अप्रैल को विज्ञान, 12 अप्रैल को गणित, 18 अप्रैल को सामाजिक विज्ञान, 22 अप्रैल को तृतीय भाषा संस्कृत, उर्दू, गुजराती, सिंधी, पंजाबी, संस्कृत (प्रथम प्रश्न पत्र)- प्रवेशिका परीक्षा और 25 अप्रैल को हिन्दी अनिवार्य विषय की परीक्षा होगी। 26 अप्रैल को व्यावसायिक विषयों की परीक्षा होगी।

RELATED ARTICLES
18 September 2025 12:36 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com